ePaper

UP Chunav 2022: औराई विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: औराई विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. भदोही जिले में आने वाले औराई विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. भदोही जिले में शाम पांच बजे तक 54.31 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. भदोही जिले में आने वाले औराई विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. भदोही जिले में शाम पांच बजे तक 54.31 प्रतिशत मतदान हुआ. भदोही जिले की 3 विधानसभा में से एक औराई विधानसभा (394) वाराणसी और प्रयागराज के मध्य स्थित है. वाराणसी और मिर्जापुर सीमा से सटा यह विधानसभा क्षेत्र गंगा के किनारे पड़ता है. यहां से 2017 के चुनाव में भाजपा से पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर सपा की मधुबाला पासी को हरा कर जीते थे.

स विधानसभा में भी कई बड़े कालीन निर्यातकों की कंपनियां हैं. खास तौर पर इस इलाके की कालीन देश भर के स्थानीय बाजारों में बड़े पैमाने पर बेची जाती हैं. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सपा ने जाहिद बेग, बसपा ने हरीशंकर चौहान और कांग्रेस ने वसीम अंसारी को प्रत्याशी बनाया है

औराई विधानसभा 2007 तक सामान्य सीट थी और यहां से रंगनाथ भाजपा के टिकट पर कई बार और बसपा के टिकट पर एक बार विधायक बने. दोनों ही सरकारों में वह महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे. 2012 में सीट सुरक्षित होने के बाद यहां सपा से मधुबाला पासी विधायक बनीं. वहीं 2017 में मधुबाला पासी को हराकर भाजपा से दीनानाथ भास्कर यहां के विधायक बने. इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अजय निषाद, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं. उन्होंने विकास शील इंसान पार्टी के राज भूषण चौधरी को 409988 से हराया था.

  • कुल मतदाताओं की संख्या – 3 लाख 63 हजार 119

  • महिला वोटर – 1 लाख, 53 हजार

  • पुरूष वोटर – 2 लाख, 10 हजार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola