ePaper

UP Election 2022: अलीगढ़ शहर में सबसे पहले, तो अतरौली में आखिर में होगी मतगणना

Updated at : 23 Feb 2022 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: अलीगढ़ शहर में सबसे पहले, तो अतरौली में आखिर में होगी मतगणना

UP Election 2022: अलीगढ़ की सात विधानसभाओं में कुल 3134 बूथ हैं. मतगणना के लिए विधानसभावार 7 पंडाल बनेंगे. प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल के हिसाब से 98 टेबल लगेंगी.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 10 मार्च को निर्धारित है. अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में से शहर के नए विधायक की सबसे पहले और कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली के नए विधायक के बारे में सबसे बाद में पता लगेगा.

ऐसे होगी मतगणना

अलीगढ़ की शहर, कोल, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा विधानसभाओं में कुल 3134 बूथ हैं. मतगणना के लिए विधानसभावार 7 पंडाल बनेंगे. प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल के हिसाब से 98 टेबल लगेंगी. हर विधानसभा पर 1-1 एआरओ की टेबल होगी. 1 राउंड में 7 विधानसभाओं के 98 बूथों के वाेटों की गिनती एक साथ होगी. करीब 500 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई जा रही है, जिनको प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ में बसपा का बादशाह अकेले टेंट लगाकर ईवीएम की कर रहा 24 घंटे निगरानी
सबसे पहले अलीगढ़ शहर का आएगा परिणाम

अलीगढ़ जनपद की शहर विधानसभा का पूरा परिणाम सबसे पहले और अतरौली विधानसभा का परिणाम सबसे बाद में आएगा.

  • अलीगढ़ शहर में सबसे कम 391 बूथ की मतगणना 28 राउंड में होगी

  • अतरौली में सबसे अधिक 478 बूथ की मतगणना 35 राउंड में होगी

  • खैर के 455 बूथों के लिए मतगणना 33 राउंड में होगी

  • बरौली के 446 बूथों के लिए मतगणना 32 राउंड में होगी

  • छर्रा के 447 बूथों के लिए मतगणना 32 राउंड में होगी

  • कोल के 425 बूथों के लिए मतगणना 31 राउंड में होगी

  • इगलास के 375 बूथों के लिए मतगणना 34 राउंड में होगी

Also Read: पीएमओ ने यूक्रेन में फंसे अलीगढ़ के छात्रों का लिया संज्ञान, अभिभावकों की इन मांगों पर जल्द होगा फैसला

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola