UP Breaking News Live: महाकुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में यूपी को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: परिवहन आयुक्त ने सभी कमिश्नर और डीएम को कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक कर ड्राइवरों की हड़ताल खत्म कराने का निर्देश दिया है. यूनियन ने नए सड़क कानून के विरोध में 30 जनवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
महाकुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में यूपी को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी महाकुंभ 2025 से पहले उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं. उत्तर प्रदेश 6 एक्सप्रेस-वे हैं, जबकि 7 निर्माणाधीन हैं. इनमें गंगा एक्सप्रेस-वे सीएम योगी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है. गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रस्तावित लंबाई 594 किमी है, जो मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है. वहीं भारत के टॉप 10 लंबे एक्सप्रेस-वे में भी प्रदेश के चार एक्सप्रेस-वे पहले से ही अपना स्थान बनाए हुए हैं. गंगा एक्सप्रेस-वे के संचालन के साथ ही शीर्ष 10 में यूपी के 5 एक्सप्रेस-वे शामिल हो जाएंगे.
ज्ञानवापी मामले में SC में नई याचिका, हिंदू पक्ष ने सील एरिया की सफाई की मांग
ज्ञानवापी मामले में SC में हिंदू पक्ष ने सील एरिया की सफाई की मांग की याचिका दाखिल की है. सील एरिया में मछलियों के मरने का दिया है हवाला. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिवलिंग वाले क्षेत्र को सील किया गया है.
लखनऊ में चारबाग से चौक होते हुए बसंतकुंज तक होगा मेट्रो का नया फेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ की आवश्यकता के लिए लखनऊ मेट्रो के विस्तार के निर्देश दिए हैं. लखनऊ में चारबाग से चौक होते हुए वसंतकुंज तक मेट्रो के नए चरण के लिए डीपीआर तैयार कराने को निर्देश उन्होंने दिए हैं. अंडरग्राउंड/एलिवेटेड की उपयुक्तता के परीक्षण कराने के लिये उन्होंने कहा. इसके अलावा वर्तमान में लखनऊ में संचालित हो रही मेट्रो को आईआईएम और एसजीपीजीआई तक विस्तार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें पीपीपी मोड पर विस्तारीकरण के लिए विचार करना चाहिए.
आसमानी आफत को रोकेगी सरकार, लगेंगे 50 नए लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क
यूपी सरकार ने आसमानी बिजली से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क की स्थापना और अर्ली वार्निंग सिस्टम्स को बड़ी संख्या में लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रदेशभर में 50 नये लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क की स्थापना की जाएगी, जबकि आसमानी बिजली के अलर्ट को लोगों तक रियल टाइम पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में 5 हजार अर्ली वार्निंग सिस्टम्स की स्थापना की जाएगी. साथ ही योगी सरकार वज्रपात (आसमानी बिजली) रेजीलिएंट के तहत बचाव के लिए जन-जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भी कर रही है.
लखनऊ के स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी, BSA ने जारी किए निर्देश
लखनऊ के प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश बीएसए ने दिये हैं. कक्षा 9 से 12 तक की क्लास सुबह 10 से 3 बजे तक रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए