UP Breaking News Live : बलिया में सीएम सामूहिक विवाह में हुए धांधली मामले में 2 ADO पंचायत व 12 दलाल गिरफ्तार

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बलिया में सीएम सामूहिक विवाह में हुए धांधली मामले में 2 ADO पंचायत व 12 दलाल गिरफ्तार

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना फर्जी शादी करने और करवाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच में 568 में 237 शादियां फर्जी पायी गयी थी. इस मामले में 2 ADO पंचायत और 12 दलाल गिरफ्तार किए गए है. फर्जी दुल्हनों से सामान वापस लिया गया. साथ ही बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर पर रोक लगायी गयी है. जिन्हें पैसा मिला है उनसे रिकवरी भी होगी.

एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों और उनकी कार पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एलएलबी के दो छात्र सौरभ डबास और युग डागर के ऊपर चार लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस मामले में पीड़ित छात्रों द्वारा थाना सेक्टर-126 में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था.इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल, नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं सौरव डबास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 जनवरी की शाम के समय वह अपने दोस्त युग डागर के साथ अपनी कार से विश्वविद्यालय से खाना खाने के लिए बाहर गए थे. जब वह खाना खाकर वापस लौट रहे थे तो गेट नंबर 4 के पास कुछ लोग उसे मिले. उन्होंने उसकी कार को घेर लिया तथा लाठी-डंडों से उसके तथा दोस्त के ऊपर हमला बोल दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया तथा उन्हें धमकी दी कि वह उनकी हत्या कर देंगे. पीड़ित छात्रों के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में थाना सेक्टर-126 में पीड़ित ने दीपक नागर, भूपेंद्र चौधरी, अमन भाटी सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था.

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विधायक जाएंगे रामलला का दर्शन करने अयोध्या

यूपी में शुरू होने वाले बजट सत्र के एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से अयोध्या जाने का प्रस्ताव दिया जिस पर सहमति बन गई है. वहीं सभी दलों के प्रतिनिधियों ने बजट सत्र शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने का आश्वासन दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दलों के विधायक सामूहिक रूप से अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. बता दें कि 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोगों के अयोध्या आने पर रोक लगा दी गई है. 23 जनवरी से जनसामान्य रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं. रामभक्तों को रामलला के आसानी से दर्शन मिल रहे हैं. अब विभिन्न दलों के विधायक भी जाकर दर्शन कर सकेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व सपा सहित सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे.

सीएम योगी ने किया विधान भवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया. उन्होंने एलईडी पर उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की गाथा की कहानी को देखा. नवनिर्मित श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, लोकभवन, विधानभवन, दीपोत्सव आदि की गौरवगाथा को देख सीएम अभिभूत हो उठे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सीएम योगी को यहां की विशेषताओं की जानकारी दी. इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत कई विधायक आदि भी मौजूद थे.

मसाजिद कमेटी की याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार, कहा हाईकोर्ट जाएं

मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी तहखाने में पूजा शुरू करने के वाराणसी जिला जज के आदेश के खिलाफ सुबह तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सीजेआई ने मुस्लिम पक्ष के वकीजों से कहा कि आपको कोई भी राहत चाहिए तो हाईकोर्ट जाइए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola