UP Board 10th 12th Results 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में, कहां कैसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट?

UP Board 10th,12th Results 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को घोषित किया जा रहा है. यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में संपन्न हुई थी. जानें रिजल्ट जारी होने के बाद अपना डिजिटल मार्कशीट कहां से कैसे प्राप्त करें.
UP Board 10th,12th Results 2023: यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के रिजल्ट की घोषणा आज, 25 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:30 बजे होगी. यूपी बोर्ड रिजल्ट चे करने के लिए लिंक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव किए जाएंगे. इस बार बोर्ड संभावित डेट के पहले ही परिणाम जारी कर रहा है. जानें रिजल्ट जारी होने के बाद अपना डिजिटल मार्कशीट कैसे, कहां से डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा होने के बाद बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर परिणाम चेक कर सकते हैं.
एक या दो नंबर से फेल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंटल एग्जाम देने का भी मौका मिलेगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा.
डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्र इस लिंक UPMSP UP Board Results 2023 Digital Marksheet पर पंजीकरण कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को डिजिलॉकर पर छात्रों को डिजिटल मार्कशीट मिलेगी.
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
-
होम पेज पर दिए गए 10वीं और 12 मार्कशीट के लिंक पर क्लिक करें.
-
अब यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर जाएं.
-
मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
-
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर पंजीकरण करें.
-
आवश्यक विवरण दर्ज कर सबमिट करें.
-
मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
-
अब डाउनलोड करें.
#Comingsoon Good News for the Students of Class X and XII, you will be able to access your Uttar Pradesh Board of Secondary Education Results on your #DigiLocker accounts soon. We wish you the best of luck! #UPMSP #UPBoardresult2023 #UPBoard pic.twitter.com/njhg9QGeAF
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 24, 2023
UP Board 10, 12 के स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट की हार्ड काॅपी अपने संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी. वैसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें अपनी काॅपियों की जांच फिर से कराने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए बोर्ड स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी करेगा.
मार्कशीट यहां से डाउनलोड करें स्टूडेंट्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




