UP Election 2022 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बताया 'फेक गांधी'

UP Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'हिंदुत्ववादी' टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी नकली गांधी हैं.
UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘हिंदुत्ववादी’ बयान को लेकर उन पर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने गाजियाबाद में कहा कि राहुल गांधी नकली गांधी हैं. बीजेपी की केंद्र और राज्य की सरकार महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रही है.
दरअसल, 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी जाती है. इस अवसर पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी. सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे. राहुल गांधी ने आगे लिखा, जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!
Also Read: UP Election 2022: ‘जो संकट में साथ छोड़ दे, वह मित्र नहीं, शत्रु है’ किस तरफ है सीएम योगी का इशारा?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे को हिंदुत्ववादी बताया. इसके जरिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर भी निशाना साधा.
Also Read: ‘मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है’ चुनाव से पहले मनोज तिवारी का गाना वायरल, जानें क्या है खास
राहुल गांधी का मानना है कि हिंदू और हिंदुत्ववादी दोनों में फर्क होता है. राहुल खुद को हिंदू कहते हैं. जबकि बीजेपी से जुड़े लोगों को हिंदुत्ववादी.
बता दें, 29 दिसंबर को राहुल गांधी ने कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के सामने झुकते हैं. वे अंग्रेजों के सामने झुकते थे और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




