स्मृति ईरानी की बेटी ने की सगाई, सास बनते ही 'तुलसी' ने अपने दामाद को दे डाली ये वॉर्निंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2021 12:40 PM
स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी ने सगाई कर ली हैं. ये बात खुद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.
केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ समय पहले स्मृति ने अपने वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से सबको चौंका दिया था. इस बार एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर किया है. स्मृति अब सास बन गई है. जी हां, उनकी बेटी शैनेल ईरानी (Shanelle Irani) ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ सगाई कर ली है.
स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. तसवीरों में उनकी बेटी शैनेल ईरानी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ दिख रही है. पहले फोटो में शैनेल को अर्जुन घुटने के बल बैठकर एंगेजमेंट रिंग पहना रहे है. दूसरे फोटो में दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते हुए पिक क्लिक करवा रहे है. दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/CX6Y-hEP7yY/
तसवीरें शेयर कर स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा, अर्जुन भल्ला हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है. आपको आशीर्वाद देती हूं क्योंकि अब आपको एक ससुर के तौर पर एक क्रेजी आदमी से निपटना होगा और इससे भी बदतर. मुझे एक सास के तौर पर झेलना होगा. आपको आधिकारिक तौर पर चेतावनी दे रही हूं. भगवान आपका भला करें.’
Also Read: करीना कपूर की गोद में दिखे Jeh, क्यूट एक्सप्रेशन से तैमूर-जेह ने जीता सबका दिल, VIDEO
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को शेयर करते ही हर कोई कमेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाए दे रहा है. बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और शैनेल उनकी सौतेली बेटी है. शैनेल, जुबीन और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी है.
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी की पहचान सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से बनी. इस शो में तुलसी के किरदार से वो घर- घर में पहचानी जाने लगी. उन्हें आज भी दर्शक इस रोल की वजह से याद रखे हुए है. एकता कपूर का ये शो सुपरहिट हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










