ePaper

ओडिशा दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेडी के किले में कार्यकर्ताओं से साथ बैठक, दिए कई निर्देश

Updated at : 25 Mar 2023 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेडी के किले में कार्यकर्ताओं से साथ बैठक, दिए कई निर्देश

केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार से ओडिशा के जाजपुर जिला के दौरे पर हैं. शनिवार को अर्जुन मुंडा ने जाजपुर लोकसभा प्रवास योजना के तहत जाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र त्रिदेव, विस्तारक और मंडल पंच परमेश्वरों के साथ संस्कृति भवन में बैठक की.

विज्ञापन

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश. केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार से ओडिशा के जाजपुर जिला के दौरे पर हैं. शनिवार को अर्जुन मुंडा ने जाजपुर लोकसभा प्रवास योजना के तहत जाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र त्रिदेव, विस्तारक और मंडल पंच परमेश्वरों के साथ संस्कृति भवन में बैठक की. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके सुझावों से अवगत हुए. उन्होंने 30 मार्च तक सभी बूथ कमेटियों के गठन का निर्देश दिया. सोशल मीडिया की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शक्ति केंद्र के सेनापति हैं और सबसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं. बूथ जितना सशक्त होगा, मंडल उतना ही मजबूत होगा. इसके लिए शक्ति केंद्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. बूथ स्तर पर भारत सरकार की योजनाओं को ले जाना होगा.

जिला में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जाजपुर (ओडिशा) में जिला प्रशासन के साथ जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में विशेषकर अनुसूचित जनजाति बहुल इलाके में उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. खनिज संसाधनों से परिपूर्ण इस इलाके में 78 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं. दानागड़ी और सुकिन्दा में कुपोषण और जेनेटिक बीमारी की समस्या के बारे में विस्तृत चर्चा की. साथ ही Millet मिशन के तहत खेती और सिंचाई के बारे में जानकारी ली. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों के नियोजन की भी जानकारी ली. मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर घर नल से जल, PMGSY, PMAY, KCC, FRA और जिले में चल रहे विकास कार्यों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की व इसके समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

Also Read: लापरवाही! विद्यालय में लटका हुआ था ताला, वार्षिक परीक्षा देने से चूक गए कई छात्र

अर्जुन मुंडा को मिली है ओडिशा के तीन लोस क्षेत्र की जिम्मेवारी

भाजपा के लोकसभा प्रवास योजना के तहत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ओड़िशा के तीन लोस क्षेत्र क्योंझर (एसटी), भद्रक (एससी) व जाजपुर (एससी) की जिम्मेवारी मिली है. लोकसभा प्रवास योजना के तहत केंद्रीय मंत्री यहां संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे और इस संबंध में अपनी रिपोर्ट संगठन को सौंपेंगे. पिछले कुछ माह से उनका हर माह ओड़िशा में प्रवास हो रहा है.

जाजपुर लोस क्षेत्रों में रहा है बीजेडी का दबदबा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिम्मे ओड़िशा के जिम्मे के जाजापुर लोस क्षेत्र पांच टर्म से बीजेडी का काबीज है. जाजपुर लोस क्षेत्र में कभी भाजपा को सफलता हासिल नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola