UGC NET 2023 December Answer Key: यूजीसी नेट ने दिसंबर में हुई परीक्षा का आंसर की जारी किया
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2024 7:28 AM
UGC NET 2023 December Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने 3 जनवरी, 2024 को यूजीसी नेट 2023 दिसंबर की आंसर की जारी कर दी है.आंसर की यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET 2023 December Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने 3 जनवरी, 2024 को यूजीसी नेट 2023 दिसंबर की आंसर की जारी कर दी है.जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से आंसर डाउनलोड कर सकते हैं.
Also Read: World Braille Day 2024 पर जानें ब्रेल लिपि क्या होती है, क्या है आज के दिन में खास और इस साल की थीम
यूजीसी नेट आंसर की ऑब्जेक्शन 2023
उम्मीदवार 3 से 5 जनवरी 2024 तक आधिकारिक उत्तर के किसी भी उत्तर को चुनौती दे सकते हैं.यूजीसी नेट आंसर की 2023 के प्रश्नों को 200 रुपये प्रति प्रश्न के शुल्क जमा करके चुनौती दी जा सकती है.
UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1- यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आंसर की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2- यूजीसी नेट वेबसाइट के होम पेज पर नजर आ रहे यूजीसी नेट दिसंबर उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा. वहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स एंटर करनी होंगी.
स्टेप 4- फिर सबमिट पर क्लिक करें. इतना करते ही यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आंसर की आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी.
स्टेप 5- आंसर की को अच्छी तरह से चेक करके उसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- फ्यूचर रेफरेंस के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 उत्तर कुंजी का एक प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं.
Also Read: MAT February 2024 Exam: इस दिन से शुरू होगी मैट की परीक्षा, इन कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










