इधर सीएम योगी सरकार का बखान कर रहे थे, उधर दो किमी दूर परेशान था गन्ना किसान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2022 9:45 PM
साथा चीनी मिल की खस्ताहाल के चलते किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा है. किसानों को कह दिया जाता है कि काम के लिए मजदूर नहीं है. किसान गन्ने को लेकर ठंड में खड़े होने को मजबूर है.
Aligarh News: अलीगढ़ में मुख्यमंत्री के मंच से 2 किलोमीटर दूर गन्ना किसान परेशान रहे. 70 ट्रैक्टर लेकर गन्ना किसान कासिमपुर पावर हाउस की साथा चीनी मिल की खस्ता हालत से परेशान हैं.
कासिमपुर में ही साथ चीनी मिल है. पिछले कई दिनों से गन्ना किसान परेशान हैं. किसानों का हजारों टन गन्ना मिल के बाहर सूख रहा है. साथा चीनी मिल की खस्ताहाल के चलते किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा है.
किसानों को कह दिया जाता है कि काम के लिए मजदूर नहीं है. किसान गन्ने को लेकर ठंड में खड़े होने को मजबूर है. वहीं जिला प्रशासन किसानों की सुनने को तैयार नहीं है जबकि दो किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था.
Also Read: यूपी में अलीगढ़ बना दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक जिला, जानें कौन है पहले नंबर पर
किसान नेता शैलेन्द्र पाल सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से 2 किलोमीटर दूर 70 ट्रैक्टर गन्ने के साथ साथा चीनी मिल पर इस कड़ाके की ठण्ड में खड़ा है. उन्होंने कहा कि क्या जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को विफल करने की सोच रहा है या सरकार को बदनाम करने की सोच है. किसान गन्ने की समस्या को लेकर उग्र हो चुका है.
किसान नेता शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है. अलीगढ़ का प्रशासन सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है. किसान को मिल पर ठंड में रुकना पड़ रहा है जबकि अधिकारियों को मालूम है कि चीनी मिल से दो किलोमीटर दूर माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम है.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










