Tripura Board Result 2023 Out: टीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

Tripura Board 10th, 12th Result 2023: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5 जून 2023 को त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की है. टीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किए गए.
Tripura Board 10th, 12th Result 2023: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5 जून 2023 को त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की है. टीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किए गए. उम्मीदवार जो राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम टीबीएसई की आधिकारिक साइट tbse.tripura.gov.in और tbresults.tripura.gov.in पर भी देख सकते हैं.
बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अध्यक्ष द्वारा परिणामों की घोषणा की गई. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
त्रिपुरा परिणाम की आधिकारिक साइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध टीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
त्रिपुरा कक्षा 10 या माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12 या उच्चतर माध्यमिक अंतिम परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक हुई थी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार टीबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










