Photos : राज्यपाल के तानाशाही रवैया के खिलाफ विश्व भारती के तृणमूल छात्र संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन
Published by : Shinki Singh Updated At : 15 Sep 2023 12:50 PM
राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को बचाने, विश्वविद्यालयों को चालू रखने और विश्व भारती तृणमूल छात्र परिषद की पहल के तहत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. हम उनके इस तानाशाही रवैया के खिलाफ तथा विश्व भारती को बचाने के उद्देश्य से धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए हैं .

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद की तानाशाही रवैया के खिलाफ विश्व भारती शांति निकेतन के तृणमूल छात्र परिषद के द्वारा विश्व भारती को बचाने के उद्देश्य से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ते लेकर विश्व भारती को बचाने के उद्देश्य से राज्यपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

तृणमूल छात्र संगठन के नेता जमशेद अली खान ने कहा की जिस तरह से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अपना तानाशाही रवैया और कार्य पद्धति अपना रहे हैं. हम उनके इस तानाशाही रवैया के खिलाफ तथा विश्व भारती को बचाने के उद्देश्य से धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए हैं .

राज्यपाल के किसी भी अनैतिक कार्य को हम लोग स्वीकार नही करेंगे. विश्व भारती और शांति निकेतन को बचाने के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा. बताया जाता है की शांतिनिकेतन की पवित्र भूमि पर, जहां गुरुदेव की स्मृतियां प्रतिष्ठित हैं.

राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को बचाने, विश्वविद्यालयों को चालू रखने और विश्व भारती तृणमूल छात्र परिषद की पहल के तहत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस दौरान छात्रों के हितों की रक्षा की मांग के साथ ही अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाया गया. इसके पूर्व एक जुलूस भी निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










