ePaper

PHOTOS: 22 दिसंबर से आईआरसीटीसी के साथ करिए भूटान की सैर, जानिए कितने होंगे खर्च

Updated at : 14 Nov 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: 22 दिसंबर से आईआरसीटीसी के साथ करिए भूटान की सैर, जानिए कितने होंगे खर्च

IRCTC Bhutan Tour Package 2023: वैसे तो आए दिन आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इस बार अगर आप भूटान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक बार फिर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको कम दाम में भूटान घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Bhutan Tour Package 2023: वैसे तो आए दिन आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इस बार अगर आप भूटान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक बार फिर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको कम दाम में भूटान घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined

भूटान टूर पैकेज

आईआरसीटीसी आपको भूटान घूमने का मौका दे रहा है. इस बात को तो सब जानते हैं कि भूटान दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जो कि कार्बन नेगेटिव है. इसकी प्राकृतिक खूबसूरती दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ब्यूटीफुल भूटान है. जिसमें आपको 9 रात और 10 दिन तक यहां घूमने का मौका मिलेगा.

Also Read: Darjeeling Famous Places: दार्जिलिंग में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है, इन जगहों पर सैर करना न भूलें
undefined

कब से शुरू है यह टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के ब्यूटीफुल भूटान टूर पैकेज की शुरुआत अगले महीने 22 दिसंबर 2023 को कोलकाता से हो रही है. कंचन कन्या एक्सप्रेस ट्रेन से आपको कोलकाता से भूटान ले जाया जाएगा. इस पैकेज में ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और रुकने के लिए होटल की सुविधा दी जाएगी. इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस भी दी जा रही है.

undefined

क्या है खर्च

बात करें भूटान टूर पैकेज के किराए कि करें तो अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 76,700 खर्च देने होंगे. दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,300 रुपये किराये देने होगा. तीन लोगों के साथ जा रहे हैं तो आपके प्रति व्यक्ति 53,100 रुपये किराया देना होगा.

Also Read: भारत में बर्फबारी के लिए मशहूर हैं ये जगहें, ठंड में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जरूर जाएं घूमने, देखें List
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola