ePaper

Tokyo Olympics: हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को रेलवे की नौकरी में प्रमोशन, सलीमा को भी मिल सकती है खुशखबरी

Updated at : 16 Aug 2021 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics: हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को रेलवे की नौकरी में प्रमोशन, सलीमा को भी मिल सकती है खुशखबरी

Tokyo Olympics 2020 : निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) को सम्मान देते हुए रेलवे की नौकरी में प्रमोशन (railway job promotion) दिया गया है. मालूम हो निक्की प्रधान को 13 मार्च 2012 को रांची रेल मंडल में नौकरी मिली थी.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में इतिहास रचने वाली झारखंड की बेटी निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) को बड़ी खुशखबरी मिली है. उन्हें सम्मान देते हुए रेलवे की नौकरी में प्रमोशन (railway job promotion) दिया गया है. मालूम हो निक्की प्रधान को 13 मार्च 2012 को रांची रेल मंडल में नौकरी मिली थी.

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे अर्चना जोशी के अप्रूवल के बाद रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए ओएसडी (स्पोटर्स) ग्रुप बी के पद पर प्रमोशन किया गया.

निक्की प्रधान फिलहाल रांची रेल मंडल में मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. इधर खबर ये भी है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की हिस्सा रहीं झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को भी बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

Also Read: Olympics पदकवीरों के साथ PM मोदी ने किया ब्रेकफास्ट, नीरज चोपड़ा के साथ चूरमा, सिंधु के साथ खायी आइसक्रीम

गौरतलब है कि झारखंड के खूंटी जिला के सुदूर गांव की रहने वाली निक्की रियो ओलंपिक 2016 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया. टोक्यो में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक में पहली बार सेमिफाइनल में पहुंची. हालांकि कांस्य पदक की रेस में महिला टीम पिछड़ गयी. महिला हॉकी टीम भले ही पदक जीतने में नाकाम रही, लेकिन ओलंपिक में लंबी लकीर खींच कर आयी हैं.

निक्की ने दो ओलंपिक के अलावा अंडर-17 एशिया कप 2011 बैंकॉक, अंडर 21 एशिया कप 2012 बांग्लादेश, एशिया कप 2017 गिफू, एशियन गेम 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola