भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यसमिति की पहली बैठक आज, हेमंत सरकार पर हमला करने की बनेगी रणनीति

भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक आज
रांची : भाजपा की नयी कार्यसमिति बन गयी है़ केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यसमिति के नामों पर अपनी सहमति दे दी है़ राज्य के सभी सांसद-विधायक को नयी कार्यसमिति में जगह मिली है़ नयी कार्यसमिति में 150 नेता शामिल किये गये है़ं पार्टी की ओर से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है़ नयी कार्यसमिति सदस्यों को सोमवार को हाेने वाली बैठक में शामिल होने की सूचना दी जा रही है़
कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी सूची जारी करेगी़ उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास था़ सूचना के अनुसार प्रदेश के वैसे आला नेता, जिनको प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिली थी, उनको कार्यसमिति में जगह दी गयी है़ संतालपरगना पर भी विशेष ध्यान दिया गया है़
भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व वाली कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक सोमवार को होगी़ बैठक में दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सौदान सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर सहित राष्ट्रीय नेता होंगे़ वहीं प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जमशेदपुर से रघुवर दास सहित प्रदेश के पदाधिकारी रहेंगे़.
इधर रविवार को पार्टी ने कार्यसमिति के राजनीतिक एजेंडे पर विचार विमर्श किया़ सुबह 10़ 30 बजे से ही राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होगी़
आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन सरकार पर हमला तेज करने को लेकर रणनीति बनेगी़ इसमें तय किया गया है कि केंद्र सरकार को टारगेट कर रही हेमंत सरकार पर पलटवार किया जाये़ पार्टी का मानना है कि राज्य सरकार हर बात पर केंद्र सरकार को घेर रही है़
केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही हेमंत सरकार को जवाब देंगे
आदिवासियों की मौत व टाना भगतों पर लाठी चार्ज पर घेेरेंगे
कोरोना संक्रमण के दौरान परेशानी व सरकार के कामकाज पर हमला
बेरोजगारी को एजेंडा बनायेंगे
किसानों की ऋण माफी को मुद्दा
प्रवासी मजदूरों को रोजगार और पुनर्वास पर मांगेंगे जवाब
राज्य में विभिन्न संगठनों के हड़ताल को भी मुद्दा बनायेंगे़
राज्य में बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिये पर सरकार से मांगेंगे जवाब
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




