ePaper

Bengal Assembly Election 2021: 'बंगाल में बीजेपी की नहीं गलेगी दाल, यह लड़ाई संस्कृति बचाने की', जीत के सवाल पर बोलीं TMC सांसद नुसरत जहां

Updated at : 16 Apr 2021 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Assembly Election 2021: 'बंगाल में बीजेपी की नहीं गलेगी दाल, यह लड़ाई संस्कृति बचाने की', जीत के सवाल पर बोलीं TMC सांसद नुसरत जहां

nusarat jahan latest news: नुसरत ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी के प्रति लोगों का विश्वास है, जिसे बीजेपी नहीं तोड़ पाएगी. उन्होंने कहा कि यहां पर लोग ममता बनर्जी को ही जिताएंगी. टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल में बीजेपी संस्कृति के साथ तोड़मरोड़ करना चाहती है, जिसे होने नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के बीच बशीरहाट से तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने ममता बनर्जी के जीत को लेकर बड़ा दावा किया है नुसरत जहां ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है, फिर से एकबार यहां पर ममता दीदी की सरकार बनेगी. नुसरत ने आगे कहा कि टीएमसी को इस चुनाव में 200 से अधिक सीटें मिल रही है.

सीएनएन टीवी से बात करते हुए नुसरत ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी के प्रति लोगों का विश्वास है, जिसे बीजेपी नहीं तोड़ पाएगी. उन्होंने कहा कि यहां पर लोग ममता बनर्जी को ही जिताएंगी. टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल में बीजेपी संस्कृति के साथ तोड़मरोड़ करना चाहती है, जिसे होने नहीं दिया जाएगा.

नुसरत ने आगे कहा कि 2021 की लड़ाई बंगाल और उसकी कल्चर को बचाने की है. बीजेपी के लोग यहां पर डर का माहौल बना रहे हैं, जिससे जनता डर जाएं और वोट न दें. टीएमसी सांसद ने इसी के साथ निर्वाचन आयोग को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है. बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की बात आती है तो चुनाव आयोग आंख मूंदकर बैठ जाता है.

Also Read: अमित मालवीय को ट्रोल करने निकली नुसरत जहां तो यूजर्स बोले- ‘मैडम… एक घंटा हो गया, काम खत्म’

नुसरत के सामने टीएमसी का गढ़ बचाने की चुनौती– बता दें कि बशीरहाट सीट टीएमसी का गढ़ माना जाता है. यहां पर विधानसभा की कुल सात सीटें हैं. 2016 के चुनाव में 7 में से 6 पर टीएमसी जीती थी, वहीं 2019 की बात करे तो यहां से नुसरत जहां सांसद बनीं, नुसरत को सभी सातों सीट पर बढ़त मिली थी. माना जा रहा है कि इस बार नुसरत के सामने टीएमसी के इस गढ़ को बचाने की चुनौती है.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola