ePaper

झारखंड : हजारीबाग के जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात, दो की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

Updated at : 20 Jun 2023 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : हजारीबाग के जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात, दो की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

हजारीबाग के सिलवास पहाड़ स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात से दो श्रद्धालु की मौत हो गयी, वहीं एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये. वहीं, केरेडारी के बुंडू में वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवास पहाड़ स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात से दो श्रद्धालु की मौत हो गयी, वहीं एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये. सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर, केरेडारी के बुंडू में वज्रपात से 10 वर्षीय एक बच्चे की भी मौत हो गयी.

वज्रपात की चपेट में आये रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु

झारखंड में मानसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी बढ़ने लगी है. इसी के तहत मंगलवार को रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी. हजारीबाग के सिलवास पहाड़ स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर परिसर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी. शाम सवा पांच बजे के करीब इस हादसे में दो श्रद्धालु की मौत हो गयी. वहीं एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती किया गया.

वज्रपात से दो श्रद्धालु की मौत और एक दर्जन घायल

इस हादसे में सुधांशु पांडे और 16 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता की मौत हो गयी. सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने दो श्रद्धालुओं की मौत और एक दर्जन श्रद्धालु के घायल होने की पुष्टि की. एसडीओ ने कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है. इस दौरान एसडीओ और सीओ अस्पातल में घायलों का हाल जानने पहुंचे.

Also Read: Jharkhand Weather News: झमाझम बारिश के साथ मौसम हुआ सुहाना, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी

कहां है सिलवार पहाड़

हजारीबाग बगोदर मार्ग शहर से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिलवार पहाड़. यहां हर साल रथयात्रा का आयोजन होता है. सिलवार पहाड़ पर जगन्नाथ धाम मंदिर मौजूद है. यहां भव्य मेले का आयोजन होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

बुंडू में वज्रपात से बच्चे की मौत, परिजनों में शोक

दूसरी ओर, केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू मंडाटांड निवासी जितेंद्र तुरी के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र तुरी अपने पुत्र के साथ घर के बगल में किसी काम के लिए गया था. इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. अचानक वज्रपात से सूरज बुरी तरह से घायल हो गया. पिता जितेंद्र तुरी बाल-बाल बच गये. पिता एवं ग्रामीणों के सहयोग से सूरज को घायलावस्था में बचरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से गांव समेत परिजनों में शोक का माहौल है. घटना की सूचना पर बुंडू मुखिया तुलसी तुरी मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया. सहयोग करने का भरोसा जताया. मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola