धनबाद : बादल छंटते ही तीन डिग्री गिरा तापमान, हवा ने बढ़ायी ठिठुरन

Published at :20 Jan 2024 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : बादल छंटते ही तीन डिग्री गिरा तापमान, हवा ने बढ़ायी ठिठुरन

सुबह से ही ठंडी हवा चलने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है. दोपहर में धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया है.

विज्ञापन

धनबाद : जिले में दो दिन बाद शुक्रवार को बादलों के छंटने के बाद सुबह से ही हल्की धूप खिली. इससे लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है.

हवा चलने से बढ़ी ठंड

सुबह से ही ठंडी हवा चलने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है. दोपहर में धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया है. ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. वहीं चाय की दुकानों में लोगों की भीड़ रही. मौसम विभाग की मानें तो बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.

Also Read: धनबाद : आज से छंटेगी धुंध, गिर सकता है पारा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola