Bihar News: औरंगाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, सफाइकर्मी को पत्थर से कूचकर मारा, युवक की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 20 Apr 2022 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: औरंगाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, सफाइकर्मी को पत्थर से कूचकर मारा, युवक की पीट-पीट कर हत्या

औरंगाबाद में दो अलग-अलग मर्डर की घटना से हड़कंप मचा है. नगर परिषद के सफाई कर्मी सहित दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. दोनों घटनाएं मंगलवार मध्य रात्रि की है.

विज्ञापन

औरंगाबाद में एकबार फिर अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है. दो अलग-अलग घटनाओं में अपराधियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मी सहित दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी .दोनों ही घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है. संबंधित थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की.

पहली घटना औरंगाबाद शहर के महादलित टोली बस पड़ाव की है. सूरज राम नामक सफाई कर्मी की अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. जानकारी मिली कि सूरज रात्रि में खाना खाने के बाद अपने घर से चंद दूरी पर एक चबूतरे पर सोया हुआ था. लेकिन सुबह में खून से लथपथ उसका शव मिला और पास में एक बड़ा सा पत्थर पाया गया. शव देखते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ किया. पूछताछ के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं एक और घटना ने जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का प्रमाण दिया है.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद में तेज रफ्तार थार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

हत्या की दूसरी घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू शिव मंदिर के समीप की है. यहां पर कुसमी गांव के रामदुलार शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र वेंकटेश शर्मा की अपराधियों ने पीट- पीट कर हत्या कर दी . परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम पौथू गांव के ही कुछ लोगों ने उसे फोन कर बुलाया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. सुबह में उसका शव मंदिर के समीप मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन