ePaper

Sushmita sen-रोहमन शॉल का हुआ पैचअप? Rohman ने एक्ट्रेस को भीड़ से किया प्रोटेक्ट तो फैंस ने पूछा ये सवाल

Updated at : 22 Mar 2022 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Sushmita sen-रोहमन शॉल का हुआ पैचअप? Rohman ने एक्ट्रेस को भीड़ से किया प्रोटेक्ट तो फैंस ने पूछा ये सवाल

वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी अलीशा सेन और रोहमन शॉल के साथ दिख रही है. एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम शर्ट औऱ ब्लैक जींस पहना हुआ है. तीनों किसी बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के ब्रेकअप ने सबको चौंका दिया था. सुष्मिता और रोहमन ने अपने तीन साल के रिश्त को खत्म कर अलग हो गए थे. हालांकि साफ- साफ दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप करने के पीछे की वजह नहीं बताई. इस बीच दोनों ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ में मुंबई में नजर आए. दोनों का वीडियो सामने आया है.

सुष्मिता सेन – रोहमन का वीडियो

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियोज पोस्ट किए हैं. वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी अलीशा सेन और रोहमन शॉल के साथ दिख रही है. एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम शर्ट औऱ ब्लैक जींस पहना था. तीनों किसी बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे है. रोहमन, अलीशा को कार के अन्दर तक छोड़ते दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CbX4YTwKI_k/

सुष्मिता को रोहमन ने किया प्रोटेक्ट

वीडियो में फैंस सुष्मिता सेन उनसे सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करते है और वो मान जाती है. इस दौरान रोहमन शॉल उनको भीड़ से बचाते दिख रहे है. वीडियो पर यूजर्स दोनों को साथ में देखकर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों का पैच अप हो गया क्या. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्रेकअप भी करना है साथ भी रहना है बहुत कन्फ्यूजन है. एक यूजर ने लिखा, रोहमन कैसे उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CbX5FLqqNLj/

सुष्मिता- रोहमन ब्रेकअप

गौरतलब है कि पिछले साल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने ब्रेकअप कर लिया था. ब्रेकअप के बाद रोहमन ने उनका घर भी छोड़ दिया था. बता दें कि दोनों ने एक- दूसरे को तीन साल तक डेट किया था. साथ में दोनों कई रोमांटिक तसवीरें शेयर करते रहते थे. सुष्मिता अपनी दो गोद ली हुई बेटियों के साथ रहती है.

सुष्मिता सेन ने कही थी ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने खुलासा किया था कि किस वजह से उन्होंने 10 साल तक फिल्म इंड्रस्टी से दूरी बनाई थी. एक्ट्रेस ने कहा था, ’10 वर्ष मैं अपनी चीजों को संभाल रही थी. इसने मुझे बताया कि मुझे क्या करना है और क्या करना है. मेनस्ट्रीम सिनेमा मुझे वह नहीं दे रहा था जो मैं चाहती थी. एक ही प्रकार की भूमिकाएं दे रहे थे. इसलिए मैंने 10 साल तक काम नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola