सुष्मिता सेन ने बेटी रेनी के बर्थडे पर Ex बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग की शानदार पार्टी, देखें PHOTOS
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2022 10:49 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रिनी के बर्थडे पर शानदार पार्टी दी. एक्ट्रेस की पार्टी ने उनके दो एक्स बॉयफ्रेंड्स रोहमन शॉल और रितिक भसीन को स्पॉट किया गया. देखें पार्टी की अनसीन फोटोज...
सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन 23 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन पर उनकी मॉम सुष्मिता सेन ने ग्रैंड पार्टी दी. इस पार्टी में परिवार के सदस्य और कई दोस्त शामिल हुए. अब पार्टी की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस पार्टी में एक्ट्रेस के दो एक्स बॉयफ्रेंड्स रोहमन शॉल और रितिक भसीन को स्पॉट किया गया. अदाकारा ने दोनों संग अलग-अलग पोज भी दिया. वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता सेन के भाई को भी उनकी पत्नी चारु असोपा और बेटी जियाना संग मस्ती करते हुए देखा गया.
सुष्मिता सेन ने बेटी की जन्मदिन की कई सारी फोटोज शेयर की. साथ ही रिनी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा, “4 सितंबर को मेरे #firstlove @reneesen47 ने अपना 23 वां जन्मदिन #timeflies मनाया. परिवार के साथ रात के खाने से लेकर रिनी के सभी भयानक दोस्तों के साथ रात को नाचने तक, खूबसूरत जन्मदिन की लड़की ने हमारी सारी दुनिया को हिला दिया…जैसे रेनी का जन्मदिन इतने प्यार और स्टाइल के साथ मनाने के लिए @ritik_bhasin और @145cafeandbar का शुक्रिया और मैं हमेशा तुम्हारी रहूंगी !! #duggadugga मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!”
https://www.instagram.com/p/CiKXnwSLQZd/?hl=en
सुष्मिता सेन की ओर से शेयर किए गए तसवीरों में हम एक्ट्रेस को रोहमन के बगल में खड़े होकर उन्हें पकड़ते हुए देख सकते हैं. इसमें ऋतिक भी शामिल हैं. जहां पहली तस्वीर में केक के साथ रिनी पोज कर रही हैं. वहीं दूसरे फोटो में रिनी को उनकी मां के साथ स्टाइलिश अंदाज में देखा गया. अगली तस्वीर में रेनी अपनी बहन अलीसा के साथ हैं.
Also Read: Sushmita Sen Lalit Modi BreakUp: ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप? इस तस्वीर को हटाने के बाद उठे सवाल
ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की अफवाहों इन-दिनों जोरो पर हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक के सोमवार को अपना इंस्टाग्राम बायो बदलने के बाद सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि क्या दोनों के रास्ते अलग हो गये हैं. इस साल जुलाई में ललित मोदी ने अनाउंसमेंट की थी कि वो और सुष्मिता डेटिंग कर रहे हैं. उन्होंने न केवल दोनों की पुरानी और वर्तमान की तस्वीरे शेयर की बल्कि अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










