ePaper

सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड की लेटेस्ट तसवीर देख भड़के फैंस, बोले हमेशा हैंडबैग क्यों उठाये रहते हो?

Updated at : 25 Jun 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड की लेटेस्ट तसवीर देख भड़के फैंस, बोले हमेशा हैंडबैग क्यों उठाये रहते हो?

Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं. उन्होंने अपनी पहली बेटी रेनी को गोद लिया था, जब वह सिर्फ 25 साल की थी और बाद में 2009 में अपनी दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया.

विज्ञापन

Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं. उन्होंने अपनी पहली बेटी रेनी को गोद लिया था, जब वह सिर्फ 25 साल की थी और बाद में 2009 में अपनी दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया. तीनों एक खुशहाल लाईफ इंज्वॉय कर रही हैं. इसके बाद सुष्मिता जिंदगी में रोहमन शॉल (Rohman Shawl )की एंट्री हुई. दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और दोनों की केमिस्ट्री को भी फैंस बेहद पसंद करते हैं.

सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड,रोहमन न केवल अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कई मौकों पर प्यार दर्शाते हैं, बल्कि अपनी बेटियों के साथ भी एक प्यारा बंधन साझा करते हैं. सुष्मिता की बेटियों की समस्याओं में मदद करने से लेकर उनके दोस्त बनने तक, रोहमन वाकई सुष्मिता के लिए एक आदर्श प्रेमी हैं. लेकिन अपने इस केयरिंग नेचर की वजह से हाल ही में रोहमन शॉल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये.

https://www.instagram.com/p/CQddWW_Ary2/

हाल ही में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को उनकी बेटी अलीसा के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सुष्मिता अपनी बेटी अलीशा को गले लगा रही हैं और रोहमन अपनी गर्लफ्रेंड का हैंडबैग पकड़े नजर आ रहे हैं. इसी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये. एक यूजर ने लिखा, वो हमेशा सुष्मिता का हैंडबैग क्यों उठाये रहते हो? एक और यूजर ने लिखा, सुष्मिता आपको अपना हैंडबैग उठाने में क्या प्रॉब्लम है?

Also Read: एक्ट्रेस निवेथा ने रेस्टोरेंट से मंगाया था खाना, निकला मरा हुआ कॉकरोच, फोटो शेयर कर निकाला गुस्सा

बता दें कि, मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी निजी रिश्तों को लेकर हमेशा मुखर रही हैं. रोहमन मॉडल हैं इसलिए अक्सर ये बातें सामने आती रहती हैं कि सुष्मिता और उनकी मुलाकात फैशन शो के दौरान हुई है लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. दरअसल इनकी मुलाकात थोड़ी फिल्मी टाइप है, जिसमें किस्मत की अहम भूमिका है. ये दोनों सोशल मीडिया पर मिले हैं.

सुष्मिता सेन ने आर्या वेब सीरीज के प्रोमोशन के दौरान अपने इंटरव्यू में बताया कि मैं कभी भी इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज वाले ऑप्शन पर नहीं जाती हूं क्योंकि उसका मतलब है कि आप किसी को अपने पर्सनल स्पेस में आने दे रहे हैं. रिनी बड़ी हो रही है तो मैंने सोचा कि उसे इस बारे में बता दूं. डायरेक्ट मैसेज वाला ऑप्शन पर मैं गयी और अपनी बेटी को समझाने लगी और टच स्क्रीन की मेहरबानी से गलती से एक मैसेज पर उंगली से क्लिक हो गया. वो रोहमन का मैसेज था. मुझे लगा पढ़ लिया तो रिप्लाई भेज देती हूं.

फिर धीरे धीरे हमारी बातचीत शुरू हुई फिर कुछ दिनों बाद कॉफी डेट पर हम पहली बार मिले फिर बातों के साथ साथ मुलाकातें भी शुरू हो गयी. बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अक्सर एक -दूसरे की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola