Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का झारखंड की राजधानी रांची से है खास कनेक्शन,ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का झारखंड की राजधानी रांची से है खास कनेक्शन,ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द होगी रिलीज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत से फिल्म की दुनिया से जुड़े लोगों के अलावा उनके फैन स्तब्ध हैं. काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धौनी, राब्ता और छिछोरे जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. कल ही ये खबर भी सामने आई थी कि सुशांत कि फिल्म दिल बेचारा को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.

ये फिल्म अंग्रजेी फिल्म इन द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिन्दी रिमेक है. फिल्म मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित की गई है, जो कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते हैं और ये उनके निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म है. मुकेश अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहुत करीब थे और वे सुशांत को भाई की तरह मानते थे.

यह फिल्म बहुत पहले से बनकर तैयार थी. पहले ये फिल्म पिछले साल 29 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, पर किसी कारण से फिल्म की रिलीज को मार्च 2020 तक टाल दिया गया, फिल्म की रिलीज को एक बार फिर से टालकर 8 मई को रिलीज की जानी थी, पर कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई.

इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में सुशांत के साथ संजना सांघी नजर आने वाली हैं, जिन्होंने इससे पहले हिंदी मीडियम में भी छोटा सा रोल किया था. आपको बता दें की फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग देश विदेश के कई मनमोहक जगहों पर कि गई है. इसके अलावा भारत में झारखंड राज्य की राजधानी रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में भी फिल्म की शूटिंग की गई है.

ये दूसरी फिल्म है जब सुशांत शूटिंग के सिलसिले में रांची आए थे. इससे पहले भी वो एम एस धौनी की शूटिंग करने रांची आ चुके हैं. सुशांत ने बताया था कि उन्हें रांची के समोसे और गोलगप्पा बहुत पसंद हैं. एम एस धौनी की शूटिंग के दौरान वो कई बार समोसा और गोलगप्पे के मजे ले चुके हैं.

सुशांत ने अपने कैरियर की शुरूआत बतौर बैक ग्रउंड डांसर के रूप में काम किया है. श्यामक डावर के डांस निर्देशन में बने गीत धूम अगेन में सुशांत, ऋतिक के बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे.

Posted By : Shaurya Punj

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola