ePaper

Sushant Singh Rajput death: सुशांत की करीबी का खुलासा- रिया से मिलने के बाद उसने अपना नंबर बदला और...

Updated at : 03 Aug 2020 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death: सुशांत की करीबी का खुलासा- रिया से मिलने के बाद उसने अपना नंबर बदला और...

sushant singh rajput friend krissann barretto comments on rhea chakraborty video: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्‍महत्‍या मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस केस का एंगल पूरी तरह से बदल गया है. रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और करोड़ों रुपये के हेर फेर समेत कई आरोप लगाए गए हैं. जिसके बाद कई लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खुलकर बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्‍महत्‍या मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस केस का एंगल पूरी तरह से बदल गया है. रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और करोड़ों रुपये के हेर फेर समेत कई आरोप लगाए गए हैं. जिसके बाद कई लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खुलकर बात कर रहे हैं. इसके बाद रिया ने वीडियो जारी कर कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है और न्‍याय मिलेगा. जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और टीवी अभिनेत्री क्रिस्सन बैरेटो (Krissann Barretto) ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे किए.

क्रिस्सन बैरेटो ने स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में कहा,’ हम बहुत अच्छे दोस्त थे. सितंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक हम करीब थे. हमारा एक ग्रुप था और हम अक्सर एक साथ घूमते थे.

क्रिस्सन बैरेटो ने सुशांत संग आखिरी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा,’ पिछली बार मैं उनसे 5 अप्रैल, 2019 को मिली थी. मेरे, सुशांत, उनकी बहन और उनके बहनोई (दोनों पेशे से वकील हैं) सभी अपने पाली हिल स्थित निवास पर थे, जहां वह पहले रहते थे.’

उन्‍होंने रिया और सुशांत के बारे में बातचीत में कहा,’ लेकिन फिर अचानक वह हम सब से कट गया, उसका नंबर बदल गया और उसका पता बदल गया. और यह सब तब हुआ जब उसने इस लड़की रिया (रिया चक्रवर्ती) को डेट करना शुरू किया. हमें लगा वह उसके बहुत खुश है और इसलिए वह हमलोगों के साथ संपर्क नहीं रखना चाहता.’

Also Read: दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कोई कनेक्‍शन है? सेलीब्रिटी मैनेजर की मां ने कही ये बड़ी बात…

टीवी अभिनेत्री ने बताया,’ इस साल मार्च में यह भी जानते हुए कि वह कोई कॉन्‍टैक्‍ट नहीं रखना चाहता मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. क्योंकि मुझे अंदर से हमेशा लगता था कि कुछ अजीब है. लगभग एक साल तक किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और ऐसा क्यों है? मैंने हमारे एक कॉमन फ्रेंड से कहा था कि वह उसके घर चलते हैं और उसने मुझसे कहा कि उसने अपना घर बदल दिया है और हमें नहीं पता कि वह कहां रहता था.’

क्रिस्सन बैरेटो ने यह भी कहा कि,’ मैं इसके लिए रिया या किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहता लेकिन यह एक सच्चाई है कि वह हर किसी के जीवन से गायब हो गया था. वह हमारे सर्कल के एक भी व्यक्ति के कॉन्‍टैक्‍ट में नहीं था. जब उसने अपना नंबर बदला और दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो गया तो सबसे पहला ख्याल हमारे दिमाग में आया कि वह शायद हमारे संपर्क नहीं रखना चाहता. अगर हमें पता होता कि वह किसी बात का लेकर परेशान हैं तो हम उसे अकेला नहीं छोड़ते.’

अभिनेत्री ने कहा,’ मैं कभी सहमत नहीं हो सकती वह ऐसा कुछ कर सकता है. कोई जो इतने तेज दिमाग वाला जीनियस था और कोई ऐसा जो अंतरिक्ष यात्री होने का प्रशिक्षण लेता था. उन्होंने कभी भौतिक चीजों की परवाह नहीं की. मुझे वह कहता था मुझे अब भी याद है कि ‘लोग सोचते हैं कि मैं अजीब हूं क्योंकि मेरे पास एकमात्र संपत्ति चंद्रमा पर है. बाकी सब इस धरती पर किराए पर हैं.’ तो क्या इस तरह की दृष्टि वाले व्यक्ति की कल्पना भी आत्महत्या करने की हो सकती है? नहीं, वह नहीं कर सकता. अंकिता लोखंडे ने अपने इंटरव्‍यू में जो कुछ भी कहा वह सब सच था.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola