ePaper

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने बाद एक्‍स गर्लफ्रेंड ने शेयर किया ये पोस्‍ट, फैंस बोले- दुनिया आप दोनों की...

Updated at : 14 Jul 2020 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने बाद एक्‍स गर्लफ्रेंड ने शेयर किया ये पोस्‍ट, फैंस बोले- दुनिया आप दोनों की...

sushant singh rajput death one month ex girlfriend ankita lokhande shares emotional post : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है. पिछले महीने 14 जून को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित अपने अपने आवास पर आत्‍महत्‍या कर ली थी.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput ex girlfriend Ankita Lokhande : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है. पिछले महीने 14 जून को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित अपने अपने आवास पर आत्‍महत्‍या कर ली थी. एक महीना पूरा होने पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक फोटो पोस्ट साझा किया है.

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम से एक दीपक जलाया है. इस तस्वीर में अभिनेत्री के घर के मंदिर की झलक भी दिख रही है. इस तसवीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्‍हें मजबूत रहने के लिए कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आखिरकार… बेसब्री से आपके पोस्‍ट का इंतजार था मैम…आप मजूबत बनें… दुनिया आप दोनों की लवस्‍टोरी को याद रखेगी…’

https://www.instagram.com/p/CCm2bflBzpN/

‘झलक’ के सेट पर किया था प्रपोज

अंकिता और सुशांत ने जी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों 6 साल तक एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था. फैंस दोनों के विवाह बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे लेकिन फिर चीजें बिगड़ गईं और दोनों की राहें जुदा हो गईं. दोनों अपने अपने रास्‍ते आगे बढ़ गए थे.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत संग अंकिता लोखंडे का वो गाना जो कभी रिलीज ही नहीं हुआ, VIDEO

अंकिता को कभी भुला नहीं पाए

अंकिता के साथ भले ही सुशांत का ब्रेकअप हो गया था लेकिन सुशांत को उनकी जैसी प्रेमिका कभी नहीं मिली. एक्‍टर के मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने खुलासा किया था कि, सुशांत ने उन्‍हें बताया था कि अंकिता उनका हर काम करती थीं, मेरा ख्याल रखती थी, लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई भी लड़की उनकी जिंदगी में नहीं आई. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत, अंकिता लोखंडे को मिस करते थे. उन्‍हें एहसास हुआ कि अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उन्‍होंने बहुत बड़ी गलती की है.

अंकिता को जानते थे

सुशांत के पिता बीते दिनों एक बातचीत में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री से उनसे मिलने कोई नहीं आया. केवल अंकिता लोखंडे मिलने आई. अंकिता इससे पहले पटना में भी उनसे मिलने आई थीं. सुशांत और अंकिता के बेक्रअप के बारे में सुशांत के पिता ने कहा, ये तो संजोग है, जो होना होता है होता है. सुशांत के पिता के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक से दूर रहना पसंद करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वह सिर्फ अंकिता को जानते थे, वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते थे.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola