ePaper

सनी लियोनी को ऑटो से उतरता देखा पैपराजी ने घेरा, शॉक्ड हुआ रिक्शावाला, फैंस बोले- इसे तो पता भी...

Updated at : 21 Dec 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी को ऑटो से उतरता देखा पैपराजी ने घेरा, शॉक्ड हुआ रिक्शावाला, फैंस बोले- इसे तो पता भी...

Sunny Leone video : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) यूं तो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तसवीरों के कारण सुर्खियों में रहती है. लेकिन इस बार सनी अपने एक वीडियो के कारण चर्चा बटोर रही है. एक्ट्रेस को एक ऑटो रिक्शा से उतरते देखा गया, जिसके बाद उन्हें पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. सबसे मजे की बात ये है कि सनी को ऑटो से उतरता देख रिक्शावाला भी हैरान हो गया क्योंकि उन्होंने अपना सिर स्कार्फ से कवर किया था और चेहरे पर मास्क लगाया था. इस वजह से ऑटो वाला उन्हें पहचान नहीं पाया.

सनी लियोनी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें सनी चेक पायजामा और वाइट टैंक टॉप पहने दिखी. वो जैसे ही ऑटो से उतरी, वहां मौजूद कई फोटोग्राफर्स उनकी तसवीरें लेने लगे. इस दौरान रिक्शावाला हैरत से उन्हें बस देखता रह गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CI_LmNbHJNc/

इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल होने पर सनी ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, बेस्ट मोड ऑफ ट्रांसपोर्टेशन. वहीं, इसपर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ऑटो ड्राइवर शॉक्ड हो गया.’ एक ने लिखा, ‘किसी स्टार को पहली बार ऑटो में सफर करते देखा.’ एक ने लिखा, ‘रिक्शेवाले को पता भी नहीं चला कि ऑटो में कौन बैठा है.’ वहीं कई अन्य यूजर्स ऑटो वाले का रिएक्शन देखकर फनी कमेंट्स कर रहे है.

Also Read: PHOTOS : बिकिनी लुक के बाद हिना खान ने अपनाया देसी अवतार, शेयर की पिंक लहंगे में ये तसवीरें, फैंस बोले- हमारी अक्षरा…

इससे पहले सनी लियोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट मास्‍क लगाए नजर आई थी. इस वजह से फैंस ने उन्‍हें खूब ट्रोल किया था. इस वीडियो को instantbollywood नामक इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर किया था. इस दौरान फैंस ने उन्हें सुरक्षा मानकों का ध्‍यान रखने की सलाह दी थी.

बता दें कि फिल्मों के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले कुछ समय से कई तरह की फिल्मों में प्रयोग कर रही हैं. वे बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ इंडिया की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कुछ समय पहले नेपाल फिल्मी इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola