सुंदरगढ़ नगर युवा बीजद अध्यक्ष ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2023 9:37 AM
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं से तफ्तीश की जा रही है. प्रेम संबंध का एंगल भी पुलिस जांच में शामिल है. परिवार के लोग भी फिलहाल कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं.
सुंदरगढ़ टाउन युवा बीजद अध्यक्ष धीरज प्रसाद ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार की सुबह परिजनों ने कमरे में लगे पंखे से उसका शव झूलता देख पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था.
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि धीरज ने मंगलवार की रात अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था ‘सॉरी ऑल ऑफ यू’. आशंका जतायी जा रही है कि इसके बाद ही धीरज ने फांसी लगायी होगी. मंगलवार को उनकी दिन की गतिविधियां पूरी तरह सामान्य थीं. दिन में अपने दोस्तों के साथ समय बिताया और शाम को कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की थी.
रात करीब 12 बजे उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं से तफ्तीश की जा रही है. प्रेम संबंध का एंगल भी पुलिस जांच में शामिल है. परिवार के लोग भी फिलहाल कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










