ePaper

SSC JE Result 2023 Out: एसएससी जेई सिविल इंजीनियर का रिजल्ट आउट, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 18 Nov 2023 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
SSC JE Result 2023 Out: एसएससी जेई सिविल इंजीनियर का रिजल्ट आउट, ऐसे करें डाउनलोड

SSC JE Result 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 17 नवंबर 2023 को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 पेपर 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन
  • कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2023 का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in परिणाम देखा जा सकता है

SSC JE Result 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 17 नवंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 पेपर 1 के परिणाम जारी किए. जो उम्मीदवार एसएससी जेई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर योग्य उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं.

Also Read: RPSC RAS 2021 Final Result Out: आरपीएससी आरएएस का अंतिम परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

बता दें कि एसएससी जेई सिविल इंजीनियरिंग के लिए कुल 10154 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए कुल 2073 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ पेपर- I में योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

SSC JE Result 2023 Out: परिणाम की जांच कैसे करें?

एसएससी जेई 2023 परिणाम की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें.

चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

चरण 2: होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.

चरण 3: अब जेई सेक्शन पर क्लिक करें.

चरण 4: एसएससी जई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

चरण 5: योग्य उम्मीदवारों की एक सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी.

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: UPSC IFS Mains Exam 2023 Admit Card: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट पर जारी, कार्ड upsc.gov.in पर करें चेक

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola