ePaper

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने कुछ इस तरह फ्लॉन्ट किया अपना टैटू, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होने लगी फोटो

Updated at : 29 Dec 2020 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने कुछ इस तरह फ्लॉन्ट किया अपना टैटू, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होने लगी फोटो

Khushi Kapoor flaunts tatoo : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया था, जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें मौजूद है, जिसपर फैंस अब रिएक्ट कर रहे है. अब खुशी ने अपनी एक तसवीर फैंस के साथ शेयर की है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. तसवीर में खुशी के हाथों पर बना टैटू सबको बेहद पसन्द आ रहा है.

खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीर शेयर की है, जिसमें वो फ्लोर पर बैठी नजर आ रही है. उनके हाथ पर बने दो टैटू भी साफ दिखाई दे रहे है. ओपन हेयर औऱ ब्लैक सनग्लासेस में उनका लुक शानदार लग रहा है. व्हाइट क्रॉप टॉप, श्रग और पीच कलर के पैंट में खुशी काफी स्टाइलिश दिख रही है. फैंस को उनका ये अंदाज काफी भा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CJTLlkXAkck/

इस तसवीर को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, संडे- फनडे. सिर्फ एक दिन पहले शेयर की गई फोटो पर अबतक 41,954 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है. इस पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘फायर.’ एक ने लिखा, ‘आपका टैटू काफी शानदार है.’ एक ने लिखा, ‘टैटू क्वीन.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट की भी तारीफ की.

Also Read: PHOTOS : ब्लैक बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती नजर आईं निया शर्मा, बोल्ड लुक ने उड़ाए फैंस के होश

फैंस के कमेंट्स के साथ-साथ इसपर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने कमेंट करते हुए ‘मॉडल’ लिखा है. खुशी की बहन अंशुला कपूर ने इस पोस्ट पर हार्ट आई इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ की. बता दें कि खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी से तीन साल छोटी हैं. खुशी का जन्म 5 नवंबर 2000 को हुआ. 20 साल की खुशी कपूर अब बहन की तरह करियर संवारने के लिए एकदम तैयार नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CJV3r_4ASrC/
https://www.instagram.com/p/CHap-s3Ah8A/

खुशी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे है, फिलहाल उनके 166K फॉलोअर्स हैं और अकाउंट वेरिफाइड है. हालांकि वह सिर्फ 408 लोगों को फॉलो कर रही हैं. खुशी के अकाउंट में उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन जान्हवी के साथ तस्वीरें हैं. इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और अर्जुन कपूर की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola