Sports News Live: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा, नीदरलैंड ने सेनेगल को हराया

Updated:
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Live: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को एक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से हरा दिया. कतर दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गयी जो फीफा के सबसे बड़े आयोजन में अपनी ही सरजमीं पर अपना पहला मुकाबला हार गयी. वहीं नोवाक जोकोविच ने तीसरे वरीय कास्पर रूड को हराकर रविवार को यहां रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्बिया के जोकोविच ने रूड को 7-5 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और फेडरर के छह खिताब की बराबरी की. खेल से जुड़ी सभी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हरा दिया है. मैच के आखिरी मिनटों में नीदरलैंड ने दो गोल दागे और सेनेगल के पास बराबरी का कोई मौका नहीं बचा.

प्रो कबड्डी: बंगाल वॉरियर्स पर तमिल थलाइवाज की जीत में चमके नरेंद्र

नरेंद्र के 13 अंक के दम पर तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में सोमवार को बंगाल वॉरियर्स को 35-30 से हरा दिया. थलाइवाज ने मैच पहले हाफ में 21-13 की बड़ी बढ़त कायम कर ली थी. बंगाल की टीम ने मध्यांतर के बाद कड़ी टक्कर दी लेकिन नरेंद्र ने थलाइवाज के लिए अंक जुटाना जारी रखा और टीम को पांच अंक के अंतर से जीत दिला दी.

नीदरलैंड और सेनेगल के बीच मुकाबला शुरू

सोमवार को दूसरा मुकाबला सेनेगल और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों ने एक बार भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है.

इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया

सोमवार को पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड ने तीन गोल दागे. लेकिन ईरान के खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया और दो गोल करने में सफल रहे.

इंग्लैंड ने पहले हाफ में ईरान पर बनायी 3-0 की बढ़त

फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को पहला मुकाबला इंग्लैंड और ईरान के बीच खेला जा रहा है. पहले हाफ में इंग्लैंड ने ईरान पर 3-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की ओर से पहला गोल जूड बेलिंगहैम ने 35वें मिनट में किया. दूसरा गोल बुकायो साका ने 43वें मिनट में किया और तीसरा गोल 45वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने किया.

जोकोविच ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब, फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sports News Live: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा, नीदरलैंड ने सेनेगल को हराया

नोवाक जोकोविच ने तीसरे वरीय कास्पर रूड को हराकर रविवार को यहां रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्बिया के जोकोविच ने रूड को 7-5 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और फेडरर के छह खिताब की बराबरी की. पैंतीस साल के जोकोविच पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. जोकोविच ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘सात साल लंबा समय होता है. साथ ही यह तथ्य कि मैंने सात साल इंतजार किया, यह इस जीत को और अधिक मधुर और बड़ा बना देता है.’ साल के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने वाले जोकोविच सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि भी मिली. उन्हें एटीपी फाइनल्स जीतने के लिए 47 लाख डॉलर की राशि मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola