ePaper

Sonu Sood से एक फैन ने दिवाली के लिये मांगे पटाखे, दबंग ऐक्टर ने दिया जबरदस्त जवाब

Updated at : 31 Oct 2020 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Sonu Sood से एक फैन ने दिवाली के लिये मांगे पटाखे, दबंग ऐक्टर ने दिया जबरदस्त जवाब

अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरें हैं. देश विदेश खासकर मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया, इसके अलावा सोनू ने जरूरतमंद के लिए मोबाइल फोन का इंतजाम किया, गरीब किसान को ट्रैक्टर खरीद कर दिया, कई लोगों को ऑपरेशन के लिए मदद की. आपको बता दें सोनू को लोग ट्विटर के जरिए मैसेज करके मदद मांगते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यूजर ने सोनू से दीवाली के पटाखे मांगे, इस बात पर सोनू ने मजेदार जवाब दिया. सोनू सूद (Sonu sood) ने ट्वीट कर कहा, इस बार सब दिवाली (Deepawali) पर पटाखे जलाकर नहीं किसी का चूल्हा जला कर बनाओ.

सोनू को भारत रत्न देने की उठी थी मांग

सोनू के फैंन उनसे इतना खुश हैं कि लोगों ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी. फैंस ने कहा है कि सोनू सूद ने गरीबों की मदद के लिए जो काम किए हैं, वे हर कोई नहीं कर सकता है। इसलिए सोनू सूद को भारत रत्न दिया जाए. एक यूजर ने तो अपने घर के मंदिर में भगवान शिव की तस्वीर के बगल में सोनू सूद की तस्वीर लगाई हुई है.

सोनू ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन

भारत रत्न देने की बात सुनकर सोनू ने कुछ खास उत्साह नहीं दिखलाया, अभिनेता ने एक इमोजी के जरिए बता दिया है कि वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और लोगों की इसी तरह मदद करना चाहते हैं. उन्होंने फैन के प्यार की कद्र करते हुए एक हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है. वैसे हाल ही में इंडिया टुडे की तरफ से भी सोनू सूद को हेल्थगीरी अवॉर्ड से नवाजा गया था क्योंकि कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद कर बेहतरीन काम किया था. एक्टर ने भी वो अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की थी.

Also Read: Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : एक बार फिर सलमान से उलझ गईं रुबीना, पूछ बैठीं उटपटांग सवाल

फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने वाले सोनू असल जिंदगी में हैं सबके हीरो

सोनू ने वैसे तो बॉलीवुड में अपनी शुरूआत एक अभिनेता के रूप में कि थी. 2002 में भगत सिंह की बायोपिक से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद आशिक बनाया आपने, शीशा, एक विवाह ऐसा भी में उन्होंने बतौर लीड अभिनेता काम किया, पर 2010 में रिलीज दबंग में उनके द्वारा निभाए गए खलनायक कि भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया और बाद में उन्होंने शूटआउट एट वडाला और एंटरटेंमेंट जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया.

Also Read: Laxmii का नया पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय और कियारा की जोड़ी लग रही है लाजवाब

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola