28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Grahan 2021: जाने साल 2021 में कब लगने वाला है सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र

Solar Eclipse Lunar Eclipse 2021 dates and timings and sutak kaal, Solar Eclipse 2021 dates and timings , Lunar Eclipse 2021 dates and timings: साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा है. इसके बाद अगले साल 2021 में चार ग्रहण लगेंगे. इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. 26 मई 2021 में चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक और अमेरिका में दिखाई देगा. इसके बाद अगल चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा. यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा. अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया पैसेफिक में यह दिखाई देगा.

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा है. इसके बाद अगले साल 2021 में चार ग्रहण लगेंगे. इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. 26 मई 2021 में चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक और अमेरिका में दिखाई देगा. इसके बाद अगल चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा. यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा. अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया पैसेफिक में यह दिखाई देगा.

साल 2021 का चंद्रग्रहण अशुभ माना जा रहा है

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल 2021 का चंद्र ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है.

ऐसे लगता है चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है बल्कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है. हम आपको बता रहे हैं 2021 में लगने वाले चंद्रग्रहण की जानकारी.

पहला चंद्र ग्रहण

  • 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा

  • यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 14:17 बजे से शुरू होकर 19:19 बजे तक रहेगा.

  • भारत समेत यह चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा.

दूसरा चंद्र ग्रहण

  • 2021 का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा.

  • भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 11:32 बजे से प्रारंभ होगा और 17:33 बजे समाप्त होगा.

  • यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा.

साल 2021 में लगेगा 2 सूर्यग्रहण

साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण हैं. पहला सूर्य ग्रहण जून और दूसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर में लगेगा. सूर्य ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है. इसमें सूतक काल का विचार किया जाता है. जिसमें कई कार्यों को करना वर्जित माना जाता है.

कब होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण उस घटना को कहते है, जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में होते हैं और चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होते हुए गुजरता है। आइए जानते हैं साल 2021 में सूर्य ग्रहण कब-कब और किस समय लगेंगे.

साल 2021 में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021)

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे.

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

  • दिनांक – 10 जून

  • सूर्य ग्रहण का समय – 13:42 बजे से 18:41 बजे तक

  • दृश्य क्षेत्र – उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक व उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस

साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण

  • दिनांक – 04 दिसंबर

  • सूर्य ग्रहण का समय – 10:59 बजे से 15:07 बजे तक

  • दृश्य क्षेत्र – अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका

सूतक काल

साल 2021 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए यहां पर ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है.

ग्रहण के दौरान धार्मिक मान्यता

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है.

  • ग्रहण के दौरान कई कार्यों को वर्जित माना गया है.

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं की जाती

  • इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है.

  • मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें