ePaper

SL vs PAK Highlights: फाइनल से पहले श्रीलंका ने दिखाया दम, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, देखें तस्वीरें

Updated at : 10 Sep 2022 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
SL vs PAK Highlights: फाइनल से पहले श्रीलंका ने दिखाया दम, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, देखें तस्वीरें

श्रीलंका ने एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी. पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ने पाकिस्तान की टीम को 121 रन पर ही ऑलआउट कर दिया, जिसे टीम ने 17 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर 4 चरण के अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. शुक्रवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 121 रन पर सिमट गई, जिसे श्रीलंका ने 18 बॉल शेष रहते हासिल कर लिया. अब दोनों टीमें रविवार को फाइनल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी.

undefined

पाकिस्तान के 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निसंका की 48 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से नाबाद 55 रन की पारी और भानुका राजपक्षे (24) के साथ उनकी चौथे विकेट की 51 रन की साझेदारी से 17 ओवर में ही पांच विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान दासुन शनाका ने भी 16 गेंद में 21 रन बनाए. श्रीलंका की टीम सुपर 4 चरण में अजेय रही.

Also Read: Asia Cup 2022: रोहित शर्मा ने 71वें इंटरनेशनल शतक के बाद लिया विराट कोहली का इंटरव्यू, देखें VIDEO
undefined

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गयी. श्रीलंका के लिए लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 21 रन पर तीन विकेट, ऑफ स्पिनरों महीश तीक्षण ने 21 रन पर दो विकेट और धनंजय डिसिल्वा ने 18 रन एक विकेट झटके.

undefined

वहीं पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज प्रमोद मदुसान ने 21 रन पर दो विकेट लेकर स्पिनरों का अच्छा साथ निभाया. पाकिस्तान की ओर से सिर्फ कप्तान बाबर आजम (30) और मोहम्मद नवाज (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाये.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में दो रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज कुसाल दास और दनुष्का गुणतिलक के विकेट गंवा दिये. ये दोनों खाता भी नहीं खोल पाये.

undefined

मोहम्मद हसनैन (21 रन पर दो विकेट) ने पहले ही ओवर में मेंडिस को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया जबकि अगले ओवर में हारिस राउफ (19 रन पर दो विकेट) की गेंद पर गुणातिलक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे. राउफ ने अपने अगले ओवर में धनंजय डिसिल्वा (09) को आजम के हाथों कैच कराके श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 29 रन किया.

undefined

श्रीलंका ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 37 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज निसंका ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने हसन अली के पारी के चौथे ओवर में तीन चौकों के साथ तेवर दिखाये और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी दो चौके मारे. भानुका राजपक्षे ने लेग स्पिनर उस्मान कादिर पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola