Shaadi Muhurat 2022: खरमास समाप्त, इस दिन से बने रहे हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त,देखें पूरी सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2022 3:08 PM
Shaadi Muhurat 2022:अप्रैल माह में 17 तारीख से विवाह योग बन रहे हैं. इसके बाद अक्षय तृतीया जो कि 3 मई को है. यह अबूझ मुहूर्त माना जाता है. सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन रहेंगे. आइए जानते हैं 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त.
Shaadi Muhurat 2022: खरमास का समापन 14 अप्रैल को 10.30 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ समाप्त हो गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल माह की 17 तारीख से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे जो कि 8 जुलाई तक रहेंगे. अप्रैल माह में कुल 5 दिन विवाह संपन्न हो पाएंगे. सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन रहेंगे. आइए जानते हैं 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त.
पंचांग के मुताबिक 17 अप्रैल से शादी के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं. इसके बाद 19 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल और 28 अप्रैल शादी के लिए शुभ है.
मई 2022 में कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं. जो 2 मई, 3 मई, 9 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई, 13 मई, 17 मई, 18 मई, 20 मई, 25 मई, 26 मई और 31 मई है.
पंचांग के मुताबिक जून में शादी के लिए सिर्फ 9 मुहूर्त हैं, जो 6, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 21 और 22 मई को है.
जुलाई माह में शादी के लिए सिर्फ 4 मुहूर्त हैं. जो 3, 5, 6 और 8 जुलाई को है.
नवंबर माह में कुल 4 दिन विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं. जो 21, 24, 25 और 27 नवंबर को है.
दिसंबर माह में शादी के लिए कुल 5 शुभ योग बन रहे हैं जो 2, 7, 8, 9 और 14 दिसंबर को है.
अप्रैल माह में 17 तारीख से विवाह योग बन रहे हैं. इसके बाद अक्षय तृतीया जो कि 3 मई को है. यह अबूझ मुहूर्त माना जाता है. 8 जुलाई भड़ली नवमी तक विवाह होंगे. 9 जुलाई के बाद विवाह नहीं होंगे और फिर 26 नवंबर गुरु-शुक्र के उदय काल से विवाह आरंभ होंगे. यानि कुल 109 दिन विवाह नहीं होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










