तेलंगाना, राजस्थान के बाद अब केरल से झारखंड के 1200 मजदूरों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

shramik special train from kerala to jharkhand : रांची/तिरुवनंतपुरम : तेलंगाना और राजस्थान के बाद अब केरल से करीब 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक रेलगाड़ी राजधानी तिरुवनंतपुरम से शनिवार (2 मई, 2020) को झारखंड के हटिया के लिए रवाना हुई. ये वे प्रवासी मजदूर हैं, जो कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के चलते वहां फंस गये थे.
रांची/तिरुवनंतपुरम : तेलंगाना और राजस्थान के बाद अब केरल से करीब 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक रेलगाड़ी राजधानी तिरुवनंतपुरम से शनिवार (2 मई, 2020) को झारखंड के हटिया के लिए रवाना हुई. ये वे प्रवासी मजदूर हैं, जो कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के चलते वहां फंस गये थे.
तिरुवनंतपुरम के जिला कलेक्टर के गोपालकृष्णन ने कहा है कि रेलगाड़ी यहां सेंट्रल स्टेशन से दोपहर दो बजे रवाना हुई. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वायरस के लक्षण वाले लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जायेगी. मजदूरों को लेकर राज्य से जाने वाली यह दूसरी रेलगाड़ी है.
कोच्चि के अलुवा से करीब 1,100 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक रेलगाड़ी ओड़िशा के भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार (1 मई, 2020) की रात रवाना हुई थी. इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि केरल से शनिवार को विभिन्न राज्यों के लिए पांच रेलगाड़ियां मजदूरों को लेकर रवाना होंगी.
Also Read: Live updates on COVID-19 : कोरोना वायरस के खिलाफ रांची में NDRF ने भी संभाला मोर्चा
ज्ञात हो कि झारखंड के मजदूरों को लेकर तेलंगाना से एक ट्रेन शुक्रवार की देर रात हटिया स्टेशन पहुंची, जबकि राजस्थान के कोटा से छात्रों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन शनिवार की शाम रांची पहुंचेगी. शनिवार को ही एक और ट्रेन कोटा से झारखंड के लोगों को लेकर रात के नौ बजे कोटा जंक्शन से रवाना होगी.
उधर, झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया. छह मरीज स्वस्थ घोषित किये गये. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ डीके सिंह ने इस बात की पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रांची के 348 नमूनों की जांच रिपोर्ट आयी, जिनमें से एक भी कोरोना वायर से संक्रमित नहीं पाया गया. राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 113 तक पहुंच चुकी है. संक्रमित पाये गये राज्य के मरीजों में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया है कि अब तक रांची में कुल 81 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. बोकारो में ऐसे लोगों की संख्या 10 है. राज्य में इस समय 78 कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रांची को देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




