Shooting World Cup: मेहुली-तुषार ने भारत के लिए जीता दूसरा गोल्ड, पलक और शिव को कांस्य से करना पड़ा संतोष

Updated at : 13 Jul 2022 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Shooting World Cup: मेहुली-तुषार ने भारत के लिए जीता दूसरा गोल्ड, पलक और शिव को कांस्य से करना पड़ा संतोष

मेहुली और तुषार की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में एस्टर मेसजारोस और इस्तवान पेन की हंगरी की जोड़ी को 17-13 से हराया. इजराइल की जोड़ी तीसरे जबकि चेक गणराज्य की जोड़ी चौथे स्थान पर रही. सीनियर स्तर पर तुषार का भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है जबकि मेहुली ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता.

विज्ञापन

मेहुल घोष और साहू तुषार माने की जोड़ी ने बुधवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप (ISSF Shooting World Cup) की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता. जबकि पलक और शिव नरवाल हो कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

मेहुली और तुषार की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में एस्टर मेसजारोस और इस्तवान पेन को हराया

फॉर्म में चल रही मेहुली और तुषार की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में एस्टर मेसजारोस और इस्तवान पेन की हंगरी की जोड़ी को 17-13 से हराया. इजराइल की जोड़ी तीसरे जबकि चेक गणराज्य की जोड़ी चौथे स्थान पर रही. सीनियर स्तर पर तुषार का भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है जबकि मेहुली ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता. मेहुली ने इससे पहले काठमांडू में 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था.

Also Read: विश्व निशानेबाजी: अपूर्वी-दीपक की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता
Also Read: Shooting World Cup: अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता, भारत का खाता खुला

पलक और शिव नरवाल की जोड़ी को करना पड़ा कांस्य पदक से संतोष

पलक और शिव नरवाल की जोड़ी ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक और शिव की जोड़ी ने इरिना लोकतियोनोवा और वालेरी रकीमझान की कजाखस्तान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से शिकस्त दी.

Also Read: Para Shooting World Cup: अवनि लेखरा ने गोल्ड जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्वाइंट टेबल में भारत नंबर दो पर

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के प्वाइंट टेबल में भारत अब दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ सर्बिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है.

Also Read: Women’s Hockey World Cup: वर्ल्ड कप में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे का जलवा, भारत ने दर्ज की पहली जीत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola