Navratri 2021 LIVE: नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के बाद जरूर पढ़ें मां शैलपुत्री की ये कथा . . .
Navratri 2021 Start and End Date in India: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि की शुरुआत आज यानी गुरुवार 7 अक्टूबर 2021 को हो रही है. इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है, इसी वजह से शारदीय नवरात्र 8 दिनों तक ही होगा.
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, माता को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं. शक्कर से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. आप माता को शक्कर से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं. खीर एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है. अगर आप नौ दिनों का व्रत कर रहे हैं तो आप व्रत वाली खीर बना के भोग में लगाएं. भोग के बाद आप भी इसे खा सकते हैं. साबूदाना खीर बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है. इसे सिर्फ साबूदाना, दूध, चीनी, इलाइची और केसर से बनाया जाता है.
नवरात्रि के दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
नवरात्र के दूसरे दिन मां को चीनी का भोग लगाएं और दान करें. इससे साधक को लंबी आयु की प्राप्ति होती है. योग शास्त्र के अनुसार यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित है. इसलिए स्वाधिष्ठान चक्र में ध्यान करने से यह शक्ति प्रबल होती है और हर जगह सफलता और विजय प्राप्त होती है.
मां शैलीपुत्री की पौराणिक कथा
देवी भागवत पुराण के अनुसार प्रजापति दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन करवाया. उसमें सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा लेकिन अपने ही जमाता भगवान शिव और पुत्री सती को नहीं बुलाया. देवी सती भगवान शिव के मना करने के बाद भी पिता के यज्ञ समारोह में चली गई. वहां पर अपने पति भगवान शिव के अपमान से नाराज हो कर,उन्होंने यज्ञ का विध्वंस कर दिया. यज्ञ में अपनी आहूति देकर आत्मदाह कर लिया था. इससे कुपित हो कर भगवान शिव ने दक्ष का वध कर, महासमाधि धारण कर ली. देवी सती ने पर्वतराज हिमालय के घर में देवी पार्वती या माता शैलपुत्री के रूप में जन्म लिया. कठोर तपस्या करके भगवान शिव को पुनः पति के रूप में प्राप्त किया.
नौ दिन लगाया जाता है भोग
नौ देवियों को 9 दिनों तक भोग लगाया जाता है. कहते हैं कि इस समय भक्त मां दुर्गा के लिए भोग बनाते हैं जिनसे वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. इस समय देवी मां के दर्शन करने से जीवन में सफलता मिलती है. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस मौके पर कई लोग घर में कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं.
व्रत का सामान
घर में पहले से ही व्रत का सामान रख लें. इसके लिए कट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, मेवे, मखाना आदि मंगा लें.
सात्विक भोजन का करें प्रयोग
नवरात्रि के व्रत में पूरी तरह से सात्विक भोजन करें. खाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. इसके अलावा किसी के लिए भी बुरा नहीं बोलना चाहिए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए