Live Updates

Shardiya Navratri 2020: कब शुरू हो रहा है नवरात्रि, यहां जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि, पूजन सामग्री और कब किस देवी की होगी पूजा…

Updated:
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि 2020 (Navratri Kab se hai) की शुरुआत होने वाली है. अधिक मास के समाप्त होते ही 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का बहुत अधिक महत्व माना गया है. नवरात्र के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं. हर एक दिन देवी (Durga Puja 2020) के एक अलग रूप की उपासना करने से भक्त को अलग-अलग रूपों से आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिलता है. आइए जानते है नवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि समेत पूजा से जुड़ी पूरी जानकारी…

विज्ञापन

नवरात्रि में ये काम करना न भूले

नवरात्रि में पूजा के समय प्रतिदिन माता को शहद और इत्र चढ़ाना ना भूलें. नौ दिन के बाद जो भी शहद और इत्र बच जाएं उसे उसे प्रतिदिन माता का स्मरण और ध्यान करते हुए स्वयं इस्तेमाल करें, मां दुर्गा की आप के ऊपर सदैव कृपा दृष्टि बनी रहेगी.

शहद का लगाए भोग

नवरात्रि में मां दुर्गा को शहद का भोग लगाने से भक्तों को सुन्दर रूप प्राप्त होता है और उनके व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है.

नवरात्र में मां के नौ रूप की होती है पूजा

17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा

इस बार आठ दिनों में ही बीत जाएंगे नवरात्र

इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे, अष्टमी और नवमी तिथियों को दुर्गापूजा एक ही दिन होगी. 24 अक्तूबर को सवेरे छह बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी.

देवीय सिद्धियों के लिए खास होता है समय

नवरात्र के त्योहार को परम पावन माना जाता है. इस दौरान देवी के सुंदर नौ रूपों की आराधना की जाती है. नवरात्र में देवी की उपासना करने से भक्त को शक्तियों की प्राप्ति होती है. ज्योतिष या देवीय सिद्धियां प्राप्त करने के लिए इस समय को बहुत खास माना गया है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में देवी इतनी अधिक प्रसन्न होती हैं कि अपने भक्तों को उनकी इच्छा के अनुसार फल देती है, मनोकामनाएं पूरी करती हैं और घर-परिवार में शुभता लाती हैं.

दशहरे के दिन ये काम जरूर करना चाहिए

दशहरे के दिन यदि आपको रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाए तो आप उसे अपने घर में लाकर अवश्य सुरक्षित रखें. ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola