ePaper

शारदीय नवरात्र में बेटियों का पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं 250 रुपये से सुकन्या समृद्धि खाता, ये रही पूरी डिटेल

Updated at : 15 Oct 2023 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में बेटियों का पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं 250 रुपये से सुकन्या समृद्धि खाता, ये रही पूरी डिटेल

शारदीय नवरात्र में डाक विभाग वाराणसी समेत छह जिलों में ''सुकन्या समृद्धि योजना'' का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ''समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज'' अभियान चला रहा है. इसके तहत विभाग अब हर घर में पहुंचेगा.

विज्ञापन
undefined

शारदीय नवरात्र में कन्याओं का बहुत महत्व होता है. इस दौरान कन्याओं को पूजा के लिए घर पर आमंत्रित कर उपहार देने की भी परंपरा है. नवरात्र के दौरान परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं. यह कार्य नवरात्रि में किया जाए तो और भी पुण्य मिलेगा.

undefined

इसको ध्यान में रखते हुए डाक विभाग वाराणसी समेत छह जिलों में ”सुकन्या समृद्धि योजना” का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ”समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज” अभियान चला रहा है. इसके तहत विभाग अब हर घर में पहुंचेगा.

undefined

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया जिले में अभियान चलाकर खाते खोले जाएंगे. वाराणसी के डाकघरों में अब तक 3.10 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं.

undefined

डाकघर में 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता 250 रुपये से खुलवाया जा सकता है. इसमें आठ प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है. यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है.

undefined

आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट भी मिलती है. वाराणसी के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बिटिया के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड की प्रति और दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है.

undefined

खाता खुलवाने हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वाराणसी में 9415623623, 8005304273 और 9670874953 नंबरों पर फोन किया जा सकता है. इससे अभिभावक संपर्क करके योजना के बारे में पूरी जानकारी भी ले सकते हैं और खाता खुलवाने में भी उनका पूरा सहयोग किया जायेगा.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola