नोरा फतेही नहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान को डेट कर रहे आर्यन खान? सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. खबरें है कि वो नोरा फतेही को डेट कर रहे है. इस बीच उनकी फोटो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ सामने आई है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) जहां अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. तो दूसरी तरफ खबरें है कि उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) रिलेशनशिप में है. हालांकि इसपर स्टारकिड ने कुछ नहीं है, लेकिन उनकी तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था. इस बीच आर्यन की की एक तस्वीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान (Sadia Khan) के साथ सामने आई है, जिसके लेकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे है.
दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने आर्यन खान से इंस्टा स्टोरी में फोटो लगाई थी. जिसके बाद कई फैन पेज साथ में उनकी तसवीरें शेयर कर रहे है. फोटो में आर्यन रेड टीशर्ट के साथ व्हाइट जैकेट में दिख रही है. सादिया ने ब्लैक ड्रेस पहना है. ये फोटो न्यू ईयर पार्टी की है, जो दुबई में हुई थी. तसवीर वायरल होते ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तूल पकड़ रही है.
https://www.instagram.com/p/CnFWK6zMexC/
आर्यन खान और सादिया खान के फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, नोरा का क्या हुआ. एक यूजर ने लिखा, नोरा का दिल टूट जाएगा. बता दें कि हाल ही में एक यूजर ने दुबई में पार्टी से नोरा की तस्वीरें साझा की, जिसमें करण जौहर, सुहाना खान और आर्यन खान भी मौजूद थे. एक तस्वीर में नोरा एक महिला के साथ पोज दे रही थीं, जो बाद में आर्यन के साथ उसी ड्रेस में पोज देती दिखीं, जिससे यह साबित हो गया कि नोरा और किंग खान के लाडले एक साथ ही पार्टी में मौजूद थे. दोनों को साथ में डिनर करते भी देखा गया है.
Also Read: अमिताभ बच्चन के नाती को डेट कर रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्वेता बच्चन ने दी हरी झंडी!
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा इस साल जोया अख्तर की द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सुहाना और अगस्त्य एक दूसरे को डेट कर रहे है. द आर्चीज के सेट से एक सूत्र ने बताया कि वो रिश्ते में है. अगस्त्य के परिवार द्वारा आयोजित एक क्रिसमस ब्रंच में सुहाना शामिल हुई थी. इसमें अगस्त्य ने सुहाना को अपने पार्टनर के रूप में सभी से मिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




