ePaper

नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, तसवीर देख फैंस बोले- अब अनन्या का क्या होगा...

Updated at : 05 Jan 2023 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, तसवीर देख फैंस बोले- अब अनन्या का क्या होगा...

Aryan Khan Nora Fatehi Dating: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और नोरा फतेही की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन फोटोज को देखकर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि कहीं दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aryan Khan-Nora Fatehi Dating: बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर की खबरें अक्सर उड़ती रहती है. कुछ बातें सच होती हैं, तो कुछ फेक रहती है. बीते दिनों साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और व‍िजय वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को किस करते देखा गया. ये मुद्दा सोशल मीड‍िया पर चर्चा का व‍िषय बना गया. अब एक और जोड़ी की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसने तूफान ला दिया है. ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) है. फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

नोरा-आर्यन खान की फोटोज हुई वायरल

एक यूजर ने हाल ही में दुबई में पार्टी से नोरा की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें करण जौहर, सुहाना खान और आर्यन खान भी मौजूद थे. एक तस्वीर में नोरा एक महिला के साथ पोज दे रही थीं, जो बाद में आर्यन के साथ उसी ड्रेस में पोज देती दिखीं, जिससे यह साबित हो गया कि नोरा और किंग खान के लाडले एक साथ ही पार्टी में मौजूद थे. दोनों को साथ में डिनर करते भी देखा गया है. हालांकि इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई है.

undefined
यूजर्स ने अन्नया पांडे के लिए मजे

आर्यन खान और नोरा फतेही की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अरे भाई ये क्या हो गया..अब अनन्या पांडे का क्या होगा, वो तो अकेली हो गई”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”नोरा की तो निकल पड़ी…उन्होंने एक बार कहा था कि वह तैमूर संग शादी करना चाहती हैं, लेकिन आर्यन खान सही है, सही है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाकई ये सब सच है क्या भाई…बॉलीवुड में कुछ भी हो सकता है”.

Also Read: Ajay Devgn Fees: एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करते हैं बॉलीवुड के सिंघम, जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल आर्यन खान करेंगे डेब्यू

आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि, यह कहा जा रहा है कि वह कैमरे पर रहने के बजाय लेखन और निर्देशन करेंगे. स्टारकिड ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर हाथ में एक स्क्रिप्ट के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनका नाम था. कैप्शन में लिखा, “लेखन के साथ लपेटा…इंतजार नहीं कर सकता. बताया जा रहा है कि आर्यन खान का ये प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है. जिसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित किया जाएगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola