ePaper

शाहरुख खान के इजिप्टियन फैन ने की थी भारतीय प्रोफेसर की हेल्प, अब एक्टर ने इसपर किया रिएक्ट, भेजा खास नोट

Updated at : 23 Jan 2022 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान के इजिप्टियन फैन ने की थी भारतीय प्रोफेसर की हेल्प, अब एक्टर ने इसपर किया रिएक्ट, भेजा खास नोट

पिछले महीने एक भारतीय प्रोफेसर की मदद एक मिस्र के एक ट्रैवल एजेंट ने इसलिए किया था क्योंकि वो शाहरुख खान के देश से थी. अब इसपर किंग खान ने रिएक्ट किया है और उसे खास नोट भेजा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं. उनके फैन हर उम्र के लोग है. कुछ समय पहले ही एक भारतीय प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने एक किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि इजिप्टियन फैन ने उनकी बहुत मदद की थी, क्योंकि वो शाहरुख के देश से थी. अब उस फैन को किंग खान ने खास तोहफा दिया है.

शाहरुख खान ने अपने फैन को भेजा खास नोट

अश्विनी देशपांडे ने शनिवार को अपने ट्विटर पर चार तसवीरें पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि, शाहरुख ने अपने मिस्र के प्रशंसक के लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा. साथ ही उसकी बेटी के लिए ऑटोग्राफ वाली गई फोटो भी भेजा. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अश्विनी देशपांडे ने कुछ हफ्ते पहले किया था ये ट्वीट

दरअसल, अश्विनी देशपांडे ने कुछ हफ्ते पहले ट्विटर पर लिखा था, ‘ट्रैवल करने के लिए मिस्र में एजेंट को पैसा ट्रांसफर करना था. पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत पेश आ रही थी. एजेंट ने कहा, आप शाहरुख खान के देश से हो. मैं आप पर यकीन करता हूं. मैं बुकिंग कर देता हूं. आप मुझे पैसे बाद में दे देना. किसी और मामले में मैं ऐसा करता. लेकिन शाहरुख खान और उसने जो कुछ हमें दिया है उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं.’

Also Read: Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में होगा डबल एलिमिनेशन, ये तीन कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा घर से बेघर?

शाहरुख खान का लेटेस्ट पोस्ट

वहीं, शाहरुख खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो किसी प्रोडक्ट के बारे में बताते दिेखे थे. वीडियो में उनकी पत्नी गौरी खान भी नजर आई थी. इसपर फैंस ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था. उन्हें सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola