ShahRukh Khan: शाहरुख खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? ‘पठान’ एक्टर ने यूजर के सवाल का दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज से पहले किंग खान ने AskSRK सेशन रखा. इसमें उन्होंने यूजर्स के मजेदार सवालों के जवाब दिए.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान‘ को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लेकर यूजर्स पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे है. मूवी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. ऐसे में किंग खान फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. इस बीच उन्होंने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा. इसमें एक्टर ने एक यूजर ने उनकी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर मजेदार सवाल पूछ लिया.
शाहरुख की पहली गर्लफ्रेंड?
‘पठान‘ के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा, “आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?” इसपर एक्टर ने कहा, ”मेरी पत्नी गौरी.” बता दें कि शाहरुख और गौरी ने साल 1991 में शादी कर लिया था. कपल के तीन बच्चे भी है- आर्यन, अबराम और सुहाना खान. सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है.
My wife Gauri https://t.co/PyOqFUf7zz
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 12, 2023
एक यूजर ने शाहरुख खान से पठान को लेकर सवाल किया. यूजर ने पूछा, ‘सर कितने दिन में बॉडी बनाई आपने?‘ एक्टर ने कहा, ‘’मुझे लगता है करीब 6 महीने लग गए.” इस दौरान एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा “आपकी खुशी का क्या राज है?” इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “अपनी परेशानियां अपने तक रखो. गुस्से को काबू करने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा वह “समय के साथ बेहतर हुए हैं.”
Took about 6 months I think!! #Pathaan https://t.co/51mDD7N1dn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 12, 2023
हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में बताया गया था, जिसमें शाहरुख खान का भी नाम शामिल था. किंग खान एकलौते भारतीय एक्टर है, जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली. इस लिस्ट में वो चौथे नंबर पर है. इसके अनुसार, किंग खान के पास 770 मिलियन डॉलर यानी 6 हजार 300 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है.
Also Read: ShahRukh Khan बने दुनिया के चौथे अमीर एक्टर, इस हॉलीवुड अभिनेता को छोड़ा पीछे, कमाई जान होगी हैरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










