ePaper

Shahrukh Khan का नया लुक इंटरनेट पर छाया, ‘पठान’ के बाद Atlee की फिल्म की शूटिंग कर रहे किंग खान!

Updated at : 08 Apr 2022 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Shahrukh Khan का नया लुक इंटरनेट पर छाया, ‘पठान’ के बाद Atlee की फिल्म की शूटिंग कर रहे किंग खान!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग खत्म की हैं. इस बीच किंग खान का एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस तसवीर में एक बार फिर से वो नये लुक में दिख रहे है.

विज्ञापन

Shahrukh Khan photo: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग खत्म की हैं. फिल्म में एक्टर जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाले है. इस मूवी में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण औऱ जॉन अब्राहम अहम रोल में है. इस बीच किंग खान का एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस तसवीर में एक बार फिर से वो नये लुक में दिख रहे है.

शाहरुख खान ‘पठान’ का शेड्यूल खत्म होने साउथ के निर्देशक एटली की फिल्म की शूटिंग में लग गए है. जैसे ही शूटिंग की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हुई, फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि ये एटली की फिल्म का ही होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नाम ‘लायन’ बताया जा रहा है.

https://twitter.com/redchilleskafan/status/1512090430963216385

शाहरुख खान की ये फोटो वायरल

रेड चिलीज के फैन क्लब पेज ने शाहरुख खान की ये फोटो शेयर की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोटो सेट से है और इसकी शूटिंग वो मुंबई में कर रहे है. इस फोटो की बात करें तो एक्टर का टेहरा ढका हुआ है और वो एक ट्रक के ड्राइविंग सीट पर बैठे दिख रहे है. उनके आस- पास क्रू के लोग खड़े नजर आ रहे है.

Also Read: SRK Plus: OTT की दुनिया में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान, अपना प्लेटफॉर्म करेंगे लॉन्च, बोले- कुछ कुछ होने…

फैंस के कमेंट्स

फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘एटली सर की लायन की शूटिंग शुरू हो गई है.‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, एक के एक प्रोजेक्ट. किंग खान इज बैक. बता दें कि पिछली बार एक्टर फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे, जो साल 2018 में आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.

शाहरुख खान ने शेयर की थीं कुछ दिन पहले ये फोटो

बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने 8 पैक एब्स और लंबे बालों के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. फोटो में उनका जबरदस्त लुक देखकर फैंस क्रेजी हो गए थे. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, शाहरुख अगर थोड़ा रूक भी गया तो पठान को कैसे रोकेंगे.. एब्स और अब एप बना डालूंगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola