ePaper

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को बिना मेकअप के देखा है? स्टारकिड को देख कायल हुए फैंस, वीडियो वायरल

Updated at : 16 Jan 2023 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को बिना मेकअप के देखा है? स्टारकिड को देख कायल हुए फैंस, वीडियो वायरल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को आज कौन नहीं जानता. सुहाना को बड़े पर्दे पर फैंस देखने के लिए बेताब है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमं वो नो मेकअप लुक में दिख रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लाइमलाइट में बनी हुई है. सुहाना के अगस्त्य नंदा को डेट करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हाल ही में दोनों एक पार्टी में दिखे थे, जिसके बाद से यूजर्स को यकीन हो चला है कि दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा कुछ है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टारिकड नो मेकअप लुक में दिख रही है.

सुहाना खान का नो मेकअप लुक

सुहाना खान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. जल्द ही वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने वाली है. इस बीच विरल भयानी ने स्टारकिड का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अनन्या पांडे के घर से निकलते दिख रही है. गौरी ग्रे कलर की शॉर्ट ड्रेस और ब्लैक जैकेट पहना हुआ है. जबकि सुहाना कार के अन्दर बैठी दिख रही है.

https://www.instagram.com/reel/CncJ4CCDSQf/
सुहाना खान का लुक पसन्द कर रहे यूजर्स

सुहाना खान ने व्हाइट टॉप, ग्रे जैकेट और डेनिम पैंट पहना हुआ है. बिना मेकअप लुक में स्टारकिड काफी खूबसूरत लग रही है. फैंस को उनका ये लुक पसन्द आ रहा है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, वह रियल में बिना किसी प्लास्टर किए हुए मेकअप के बिना काफी प्यारी दिखती है, जो वह हर समय पसंद करती है. एक यूजर ने लिखा, क्यूट स्माइल.

Also Read: सुहाना खान को टाइट शॉर्ट ड्रेस में देखकर फैंस हुए फिदा, अमिताभ बच्चन के नाती को डेट करने की है चर्चा

किसे डेट कर रही सुहाना खान?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे है. उनकी नजदीकियां फिल्म द आर्चीज के सेट पर शुरू हुई. सूत्र ने बताया कि, वो एक साथ बहुत समय स्पेंड करते थे और अपने बॉन्ड को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे. हालांकि उन्होंने अभी तक इसे ऑफिशियल बनाने का प्लान नहीं किया है. पर प्रोडक्शन हाउस के लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पिछले साल 2020 में ही पता चल गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola