ePaper

सुहाना और अबराम के साथ ड्राइव पर निकले शाहरुख खान, फैंस ने पूछा- आर्यन कहां है?

Updated at : 10 Apr 2022 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
सुहाना और अबराम के साथ ड्राइव पर निकले शाहरुख खान, फैंस ने पूछा- आर्यन कहां है?

सुपरस्टार शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक केयरिंग डैड भी हैं. अब गर्मियों में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में जाने से पहले वो अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक केयरिंग डैड भी हैं. अब गर्मियों में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में जाने से पहले वो अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं. कथित तौर पर अगले हफ्ते राजकुमार हिरानी के साथ अपनी फिल्म पर काम शुरू करने वाले अभिनेता को रविवार को मुंबई में अपने बच्चों को ड्राइव पर ले जाते देखा गया. बेटी सुहाना खान और बेटे अबराम खान के साथ उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों में शाहरुख कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं.

कैजुअल आउटफिट में शाहरुख एक बड़ी सी स्माइल के साथ स्माइल करते हुए सुहाना के साथ आगे की सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक और तसवीर में अबराम अपने पापा के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं और तीनों ही इस पल को इंज्वॉय करते दिख रहे हैं. इनकी आउटिंग ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैृ शाहरुख को अपने परिवार के साथ समय बिताते और उनके लिए गाड़ी चलाते हुए देखकर फैन्स खुश हो गए हैं और उन्हें सुपर डैड बताते हुए कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CcKZfXaK7nT/

वहीं प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि शाहरुख खान अपनी टीम को अपना समर्थन दिखाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) मैच के लिए ब्रेबोर्न स्टेडियम के लिए रवाना हुए थे. एक प्रशंसक ने लिखा, “उत्सव की तैयारी करो किंग खान स्टेडियम आ रहे हैं.” हालांकि आर्यन खान को तसवीरों से गायब देखकर एक फैन मायूस हो गया . ” फैंस ने कमेंट में पूछा, लेकिन आर्यन कहाँ है” तसवीरें विरल भयानी ने शेयर की हैं.

बता दें कि, पिछले दिनों आर्यन खान को सुहाना के साथ आईपीएल ऑक्शन के लिए बेंगलुरु जाते हुए स्पॉट किया गया था. इस सीजन में केकेआर के कुछ मैचों के दौरान भी उन्हें स्टेडियम में भी देखा गया था. दूसरी ओर शाहरुख आईपीएल सीजन शुरू होने के बाद से स्टेडियम से एमआईए हैं.

Also Read: Superstar Singer 2 को होस्ट करेंगे आदित्य नारायण, बताया रियेलिटी शो क्यों है खास

वहीं शाहरुख खान पठान की शूटिंग के लिए हाल ही में स्पेन में थे. हाल ही में उन्होंने पिंकविला से खास बातचीत में कहा था कि राजू हिरानी के साथ उनकी फिल्म के फिल्मांकन में शामिल होंगे. फिल्म में कथित तौर पर विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं. शाहरुख गर्मियों में एटली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी करने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola