आखिर क्यों वायरल हो रही शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की ये फोटो? फैंस बोले- ये तो Jab We Met का आदित्य कश्यप...

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Feb 2023 8:34 AM

विज्ञापन

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल होने लगी. फोटो में मीरा ने पीच कलर की साड़ी पहनी है और सोफे पर बैठी हुई है. जबकि एक्टर प्रिंटेड ऑफ-व्हाइट आउटफिट में स्मार्ट लग रहे है.

विज्ञापन

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक है. अकसर शाहिद औऱ मीरा फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते है. इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो को देखकर यूजर्स को फिल्म जब वी वेट का आदित्य कश्यप याद आ रहा है. आखिर क्यों ये तसवीर इतनी वायरल हो रही है, आप खुद जान लें.

शाहिद कपूर- मीरा राजपूत की तसवीर हो रही वायरल

दरअसल, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल होने लगी. फोटो में मीरा ने पीच कलर की साड़ी पहनी है और सोफे पर बैठी हुई है. जबकि एक्टर ने प्रिंटेड ऑफ-व्हाइट आउटफिट और ब्राउन कलर के जूते पहने है. मीरा अपने हाथ पर मेहंदी लगवा रही है और शाहिद ने मेहंदी लगवाते समय उनका हाथ पकड़ रखा है. उनकी इस अदा पर फैंस मर-मिटे है.

https://www.instagram.com/p/Co4aDEUtfXC/
यूजर्स बोले- ये तो जब वी मेट का आदित्य कश्यप है यार…

इस तसवीर के साथ मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा, हाय. हालांकि मीरा ने ये नहीं बताया कि ये फोटो कहां की है. लेकिन कहा जा रहा है कि ये फोटो जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की लग रही है. वहीं, फोटोज पर यूजर्स के भर-भरकर कमेंट आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जिस तरह से वो आपका हाथ इतनी केयर और प्यार से थामे हुए है… मुझे जलन हो रही है. एक यूजर ने लिखा, ये तो जब वी मेट का आदित्य कश्यप है यार. एक यूजर ने लिखा, परफेक्ट क्लिक.

Also Read: अजय देवगन को लगता है इस चीज से बेहद डर! एक हादसे ने यूं बदला था दृश्यम एक्टर की जिंदगी, जानिए पूरा किस्सा
देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आए थे शाहिद कपूर

हाल ही में शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में वो नजर आए थे. इस दौरान सना उनसे कहती है, पता है आपको, आप ना एक बार यशराज के ऑफिस से ऐसे आ रहे थे, तो मैं वहां बैठी हुई थी और ऐसे आपने ग्लासेस लगा रहे थे. तो आप क्रॉस करे मुझे पता नही चला. नहीं तो मैं आपको पकड़ लेती. मतलब रोकती हाय, हैलो करती. शहनाज गिल की बातें सुनकर शाहिद कपूर कहते है, देखो जो मुझे पकड़ता है मैं भी उसे पकड़ लेता हूं. ये बात ध्यान में रखना. इसपर सना तुरन्त कहती है. आई लाइक इट.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola