SNMMCH धनबाद की 50 सीटें बढ़ीं, जानें किस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कितना आरक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2023 9:38 AM
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 40% सीटें, इडब्ल्यएसू व एससी के लिए 10-10%, एसटी के लिए 26%, बीसी-वन के लिए आठ व बीसी-टू के लिए छह प्रतिशत सीटें चिह्नित की गयी है.
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में 85% सीट पर नामांकन के लिए पहले चरण की काउंसेलिंग मंगलवार से शुरू हुई. यूजी-नीट में सफल विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे. इस वर्ष शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद की कुल सीटें 50 से बढ़ा कर 100 कर दी गयी हैं. इससे राज्य के विद्यार्थी 41 अतिरिक्त सीट पर दावेदारी कर सकेंगे. ऐसे में अब राज्य कोटा के तहत छह सरकारी व दो निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 613 एमबीबीएस सीटें (563 सरकारी और 50 निजी) और चार डेंटल कॉलेज में कुल 307 बीडीएस सीटें हो गयी हैं.
राज्य मेधा सूची के आधार पर सीटें आवंटित की जायेगी. सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 40% सीटें, इडब्ल्यएसू व एससी के लिए 10-10%, एसटी के लिए 26%, बीसी-वन के लिए आठ व बीसी-टू के लिए छह प्रतिशत सीटें चिह्नित की गयी है. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के कुल 100 सीटों में 15% ऑल इंडिया कोटा को दे दिया गया है, इन सीटों पर मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी की ओर से सीटें आवंटित की जायेगी.
Also Read: धनबाद : माइनिंग विभाग के 14 अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे मिली क्या नयी जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










