ePaper

शाहरुख खान के Mannat में चोरी-छिपे घुसे दो युवक, घर की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे, जानें फिर क्या हुआ...

Updated at : 03 Mar 2023 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान के Mannat में चोरी-छिपे घुसे दो युवक, घर की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे, जानें फिर क्या हुआ...

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. जहां उनके बंगले मन्नत में दो अनजान आदमी चोरी-छिपे धुस गए और तीसरी मंजिल तक जा पहुंचा. हालांकि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उनका कहना है कि वह एसआरके से मिलने के लिए आये थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन-दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. पठान अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. हालांकि अब खबर आ रही है कि एसआरके की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो अनजान लोग चोरी छिपे किंग खान के बंगले मन्नत में घुस आये और तीसरी मंजिल तक पहुंच गए. दोनों की बाहरी दीवार फांद कर अंदर घुसे थे. वहीं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. अनजान लोगों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

मन्नत में घुसे दो लोग

बांद्रा के पुलिस अधिकारी ने कहा कि 19 से 20 साल के बीच की उम्र के दोनों लोगों को बंगले में घुसने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया. दोनों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे गुजरात से हैं और अभिनेता से मिलना चाहते हैं. बता दें कि पिछली बार मन्नत तब चर्चा में आया था, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों की एक टीम ने अक्टूबर 2021 में आर्यन खान के ड्रग्स से जुड़े कथित मामले के सिलसिले में कुछ दस्तावेजों की तलाश में सुपरस्टार के बंगले का दौरा किया था.

https://www.instagram.com/p/CkfnLlCoDSd/
मन्नत का नेमप्लेट ने बटौरी थी सुर्खियां

आपको बता दें कि शाहरुख खान का मन्नत सिर्फ बंगला नहीं है, बल्कि मुंबई वासियों के लिए एक टूरिस्ट प्लेस भी है. जहां एसआरके के फैंस आते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं. हाल ही में गौरी खान ने मन्नत का नेमप्लेट बदला था, जिसने काफी सुर्खियां बटौरी थी. सभी का मानना था कि नेमप्लेट में डायमंड लगा हुआ है, हालांकि बाद में गौरी ने बताया कि ये सिर्फ नग है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी. अब एक्टर जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखाई देंगे. इसके अलावा किंग खान साउथ के निर्देशक एटली की फिल्म में भी काम कर रहे है.

Also Read: Oscars 2023 में दीपिका पादुकोण ने बनाई जगह, संभालेंगी यह बड़ी जिम्मेदारी, रणवीर सिंह के कमेंट ने जीता दिल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola