कोरोमंडल ट्रेन हादसा : रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे बंगाल के शफीक की हो गयी मौत, गांव में पसरा मातम

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में पूर्वी बर्दवान के शफीक काजी की मौत हो गयी. खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. पूरे गांव में मातम पसरा है. वह राजमिस्त्री का काम करने के लिए एक दोस्त के साथ चेन्नई के लिए निकला था.
बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : कोरोमंडल रेल दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के एक युवक की मौत हो गयी है. 25 साल का शफीक काजी 5 साल के बेटे और पत्नी को छोड़कर रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहा था. ओडिशा के बालेश्वर में हुए भीषण रेल हादसे की खबर जैसे ही मिली, घर में चीख-पुकार मच गयी. गांव में मातम पसर गया. शुक्रवार को ट्रेन से ही शफीक काजी ने पत्नी को वीडियो कॉल किया था.
पूर्वी बर्दवान के बाडशूल गांव का था शफीक
इकलौते बेटे को बेहतर भविष्य देना चाहता था. अपने प्रदेश में काम नहीं मिला, तो एक मित्र के साथ शफीक काजी चेन्नई के लिए चल पड़ा. परिवार के लोगों ने उसे खुशी-खुशी विदा किया था. किसी को कहां पता था कि शफीक काजी अब कभी लौटकर घर नहीं आयेगा. शफीक काजी पूर्व बर्दवान जिले के बाडशूल गांव का रहने वाला था.
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपये
बताया जा रहा है कि वह राजमिस्त्री का काम करने के लिए चेन्नई जा रहा था. शुक्रवार दोपहर में आखिरी बार पत्नी को वीडियो कॉल किया था. बताया गया है कि ट्रेन हादसे में सिर में चोट लगने की वजह से शफीक काजी की मौत हुई. खबर मिलने के बाद शफीक के घर के लोग शनिवार को उसकी पत्नी और बच्चे के साथ शव लाने के लिए घर से निकल गये. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने भी 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है.
कैसे हुआ यह भयानक हादसा?
ट्रेनों की टक्कर के बाद उसकी बोगियां माचिस के डिब्बे की तरह पलट गयीं. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. हादसा बालेश्वर के बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ था. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े आये. बचाव कार्य शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे. बाद में एक-एक कर विभिन्न बचाव दल वहां पहुंचे. घायलों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया. बता दें कि करीब ढाई सौ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




